खेल

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बीच टीम इंडिया ने एक खिलाड़ी को स्कॉड से निकाला, जानिये क्या है कारण

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज का पहला मुकाबले हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच से पहले टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए एक खिलाड़ी को स्कॉड से रिलीज कर दिया है. हैदराबाद टेस्ट से पहले टीम मैनेजमेंट ने आवेश खान को रिलीज कर दिया. उन्हें पहले टेस्ट मैच के लिए शामिल नहीं किया गया.

टीम इंडिया से क्यों बाहर हुए आवेश खान?

तेज गेंदबाज आवेश खान इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. इसी के चलते उन्हें टीम से रिलीज किया गया है. ताकि, वह रणजी ट्रॉफी में 26-29 जनवरी तक मध्य प्रदेश टीम के लिए खेल सकें. इसके बाद वह विशाखापट्टनमन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे. इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने टॉस के दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी है.

आवेश खान के बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड ने बताया कि आवेश खान मध्यप्रदेश के लिए रणजी मैच खेल सकें, इसलिए उन्हें टीम से रिलीज किया गया है. वहीं विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर रजत पाटीदार टीम के साथ जुड़े हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच कितने बजे से होगा पहला टेस्ट मैच, फ्री में कैसे देखें? जानिये

आवेश खान का इंटरनेशनल करियर

आवेश खान भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौड़े पर गए थे. उन्हें अभी भी अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार है. वह भारत के लिए 8 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 9 विकेट दर्ज है. वहीं 20 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 19 विकेट चटकाए हैं.

हैदराबाद टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

10 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

16 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

28 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

37 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

41 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

51 minutes ago