बाबर आजम (सोर्स- पीसीबी)
Babar Azam No 1 Batter In ICC ODI Rankings: आईसीसी ने बुधवार को खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है. वनेड में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर से नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं. बाबर ने टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को पछाड़ कर पहले स्थान पर पहुंचे हैं. वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा टॉप 4 में बरकरार हैं. वहीं शुभमन गिल पहले स्थान से फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गए हैं.
आईसीसी में यह बदलाव साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज से शुभमन गिल के शामिल नहीं होने के कारण हुआ है. बाबर आजम इस समय 824 पॉइंट्स के साथ वनडे के नंबर एक बल्लेबाज हैं. वहीं शुभमन गिल 810 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे और चौथे स्थान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा काबिज हैं. विराट के 775 पॉइंट्स है. जबकि रोहित शर्मा के 754 पाइंट्स के हैं.
वनडे में गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महराज हैं. वहीं बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन नंबर एक ऑलराउंडर है. बाबर आजम वनडे में भले नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं. लेकिन टेस्ट रैंकिंग में उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है.
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव नंबर एक पर काबिज हैं. वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद नंबर एक पर आ गए हैं. जबकि, ऑलराउंडर की सूची में बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं.
न्यूजीलैंड टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं. वहीं भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन नंबर एक गेंदबाज हैं. जबकि, रविंद्र जडेजा नंबर एक ऑलराउंडर हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…
India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…