खेल

BAN vs NZ World Cup 2023: बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर भारी पड़े कीवी बॉलर्स, न्यूजीलैंड को मिला 247 रनों का आसान लक्ष्य

Ban vs NZ: वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में आज पॉइंट टेबल की बेस्ट टीम न्यूजीलैंड बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेल जा रहा है. इस मैच में  न्यूजीलैंड (NZ vs Ban) की टीम पूरी तरह से बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर भारी प़ड़ी है. कीवी गेंदबाजों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को ज्यादा टिकने का मौका ही नहीं दिया है. लॉकी फर्ग्यूसन से लेकर मैट हैरी और ट्रेंट बोल्ट की सॉलिड बॉलिंग ने मैच को फिलहाल एकतरफा कर दिया है. नतीजा ये कि बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में 246 रन ही बना सकी है.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम के लिए  सबसे ज्यादा रन मुस्तफिजुर रहीम ने बनाए. उन्होंने 66 रनों की जुझारू पारी खेली. इसके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने 40, महमूदुल्लाह ने 41 और मेहदी हसन ने 30 रनों की पारी खेली. इन छोटी छोटी पारियों के दम पर ही बांग्लादेश ने 9 विकेट के नुकसान पर  50 ओवर में 246 रनों का लाज बचाने वाला स्कोर खड़ा किया है.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023 NZ vs BAN: बांग्लादेश के सामने होगी न्यूजीलैंड की चुनौती, मैच से पहले जानें हेड टू हेड आंकड़े

न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो सबसे ज्यादा विकेट लॉकी फर्ग्युसन ने लिए. फर्ग्युसन ने 10 ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. इस दौरान उनका इकॉनमी 4.90 का रहा. वहीं ट्रेंट बोल्ट और मैट हैरी ने 2-2 विकेट लिए. इसके अलावा मिचेल सेंटनर औऱ ग्लेन फिलिप्स ने बी एक एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें-Shubman Gill ICC Award: शुभमन गिल को ICC ने दिया खास अवॉर्ड, वर्ल्ड कप में अभी तक नहीं कर पाए हैं डेब्यू

कीवी को मिला 247 रनों का साधारण लक्ष्य

बांग्लादेशी बल्लेबाजों के खिलाफ कीवी गेंदबाजों ने धार दिखाई है, उसका फायदा कीवी बल्लेबाजों को मिलने वाला है. कीवी टीम को उनके आक्रामक रवैए के लिहाज से 247 रनों का एक छोटा स्कोर ही मिला है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर यह स्कोर हासिल करने में कीवी टीम कितने ओवर खर्च करती है, बता दें कि न्यूजीलैंड इस मैच को जितना जल्दी खत्म करेगी उसका रनरेट भी उतना ही जबरदस्त होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

8 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

25 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago