खेल

NZ vs BAN: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड में पहली बार जीता टी20 इंटरनेशनल मैच, कीवी खिलाड़ियों को दी शिकस्त

NZ vs BAN: बांग्लादेश की टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेली जा रही है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड में वनडे मैच जीत दर्ज की थी. अब इस टीम ने कीवियों को उन्हीं के घर में पहली बार टी20 इंटरनेशल मैच में जीत दर्ज की है. नेपियर में खेले गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश ने मेजबान न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. 135 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली. इस जीत के हिरो रहे लिटन दास ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली.

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को घर में दी मात

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था, जो सही साबित हुआ. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने कीवि खिलाड़ियों के छक्के छुड़ा दिए. न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही. मेजबान टीम ने 20 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद जिमी नीशम (48) और मिचेल सैंटनर (23) ने पारी को संभाला और टीम को फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन बांग्लादेश की टीम ने मैच को पांच विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

शोरिफुल इस्लाम ने झटके 3 विकेट

बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने सर्वाधिक 3 और मुस्तफिजुर रहीम ने दो विकेट चटकाए. शोरिफुल ने 4 ओवर के स्पैल में 26 रन खर्च कर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. वहीं मुस्तफिजुर और मेहदी हसन ने 2-2 विकेट झटके. तंजीम हसन शाकिब और रिशाद हुसैन को एक-एक सफलता मिली. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी, एडन मिल्ने, जिमी नीशम, बेन सियर्स और मिचेल सैंटनर ने एक-एक विकेट लिए.

लिटन दास ने खेली शानदार पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि, टीम की शुरुआत खराब रही. 13 रन के स्कोर पर टीम को रोनी ताल्लुकदार (10) के रूप में पहला झटका लगा. उसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो भी 19 रन बनाकर आउट हो गए. बेन सीअर्स ने सौम्य सरकार (22) को पवेलियन भेज दिया. मेजबाज टीम एक के बाद एक विकेट लिए जा रहे थे. वहीं लिटन दास एक छोड़ को संभाले रखा और जीत तक बने रहे. उन्होंने नाबाद 42 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: भारतीय टीम ने इस साल खेले 66 इंटरनेशल मैच, जानें कितने मुकाबले में मिली जीत

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स.

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

सौम्या सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), रोनी तालुकदार, तौहीद हृदयोय, अफीफ हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

4 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

18 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

24 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

39 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

44 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

51 minutes ago