सुबह का नाश्ता छोड़ना सही या गलत? जानें ब्लड शुगर और वजन पर इसका असर
25 रुपए प्रति किलो पर चावल भारत ब्रांड के तहत देशभर में मिलेगा
Bharat Brand Rice: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार आमजन को सस्ता गेहूं आटा मुहैया कराने के बाद अब भारत ब्रांड के तहत 25 रुपए प्रति किलो चावल दिलवाएगी. चावल के दामों में आई तेजी को नियंत्रित करने के लिए सरकार ऐसा कर रही है. अभी देश में चावल की औसत कीमत 43 रुपए किलो है. 25 रुपये में एक किलो चावल मिलना कम आय वाले लोगों के लिए वाकई बड़ी राहत देगा.
बता दें कि सरकार पहले से ही भारत ब्रांड (Bharat Brand) के तहत आटा और दालें बेचती है. सूत्रों के अनुसार, चावल को भारतीय नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Nafed), नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन (NCCF) और केंद्रीय भंडार आउटलेट के माध्यम से बेचा जाएगा. इकोनॉमिक टाइम्स ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है. जिसमें बताया गया है कि सरकार किस तरह चावल सस्ती दरों पर मुहैया कराएगी.
6 नवंबर 2023 को लॉन्च किया था ‘भारत आटा’
गौरतलब हो कि केंद्र सरकार ने 6 नवंबर 2023 को 27.50 रुपए प्रति किलो की कीमत पर ‘भारत आटा’ लॉन्च किया था. इसे 10 किलो और 30 किलो के पैक में उपलब्ध कराया जाता है. यह फैसला गेहूं की बढ़ती कीमत की वजह से लिया गया. अभी देश में आटे की औसत कीमत 35 रुपए किलो है.
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…