देश

Guna Bus Fire Accident: मध्य प्रदेश में भीषण हादसा, डंपर से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस, 13 लोग जिंदा जले

Madhya pradesh Bus accident: मध्यप्रदेश के गुना में भीषण बस हादसा हुआ है. यहां सड़क पर दौड़ती एक बस की डंपर से टक्कर हुई और उसमें आग लग गई. आग लगने से बस में एक दर्जन यात्री जिंदा जल गए. अब तक बस से जली हुई 13 डेड बॉडी निकाली जा चुकी हैं, उसमें करीब 30 यात्री सवार थे.

देर रात हादसे के बारे में गुना के एसपी विजय कुमार खत्री ने मीडिया को ​ब्रीफिंग दी. एसपी विजय खत्री ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ. बस गुना से आरोन की ओर जा रही थी, तभी सड़क पर एक डंपर से उसकी भीषण टक्कर हुई. टक्कर लगते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई. आग से एक दर्जन लोगों की जलकर मौत हो गई. वहीं, कई अन्य बुरी तरह झुलस गए.

रात साढ़े 12 बजे एसपी विजय खत्री का एक और बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा कि, घटनास्थल पर फिलहाल आग बुझा दी गई है. उन्होंने बताया कि वहां से 9 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है और एक शव बरामद किया गया है. घायलों की संख्या भी एक दर्जन से ज्यादा है.

हादसे के बाद गुना कलेक्टर तरुण राठी अपने बयान में कहा— “हमें पता चला है कि उक्त हादसे में 11 लोगों की मृत्यु हुई है और 14 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा क्यों हुआ, यह जानने के लिए मामले की विस्तृत जांच की जाएगी.”

यह भी पढ़िए: डोडा में भीषण हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 36 की मौत, प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago