देश

किसानों का दिल्ली कूचः जानें कहा हैं 2020 किसान आंदोलन के नेता राकेश टिकैत?

Farmer Protest Update Rakesh Tikait BKU: किसान मजदूर संघर्ष की अगुवाई में पंजाब के हजारों किसान हरियाणा के शंभू बाॅर्डर पर जमे हुए हैं. वे यहां से दिल्ली पहुंचना चाहते हैं लेकिन हरियाणा पुलिस की मोर्चेबंदी के आगे उनकी एक नहीं चल रही है. फिलहाल पुलिस किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैल के गोले छोड़ रही है तो वहीं आंदोलन कारी किसान पत्थरबाजी कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली से सटे सभी बाॅर्डर सील कर दिए गए हैं. इस बीच करीब दो बार केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों से मुलाकात की लेकिन एमएसपी पर गारंटी कानून और अन्य मांगों पर किसानों के अड़ियल रवैये के चलते बातचीत बेनतीजा रही.

इस सबके बीच 2020 में गाजीपुर बाॅर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान मोर्चा संभालने वाले राकेश टिकैत फिलहाल आंदोलन से गायब है. राकेश टिकैत बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. टिकैत इस आंदोलन में हिस्सेदार नहीं हैं लेकिन 16 फरवरी को किसान संयुक्त मोर्चा पूरे देश में प्रदर्शन करेगी. इसके बाद वे आगे क्या करेंगे इसको लेकर अभी भी कुछ भी क्लियर नहीं है.

यह भी पढ़ेंः शंभू बाॅर्डर पर हालात बिगड़े, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, लाल किला भी बंद

16 को पूरे देश में चक्का जाम करेंगे टिकैत

राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने भारत बंद को असफल बताने वाले किसान नेताओं की गिरफ्तारी का दावा किया है. उन्होंने कहा कि आंदोलन से डरी एमपी सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष को जेल भेज दिया है. उन्होंने नेताओं की रिहाई की मांग की है.

ये हैं किसानों की दो प्रमुख मांगें

इधर पंजाब के किसानों ने ऐलान किया है कि चाहें उन पर गोली चले या लाठी हम अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे किसी से टकराएंगे नहीं. उनकी दो प्रमुख मांगें हैं पहली एमएसपी की कानूनी गारंटी मिले और दूसरी बिना शर्त के किसानों की कर्जमाफी हो.

यह भी पढ़ेंः किसानों का दिल्ली कूचः ट्रैक्टरों पर खालिस्तानी दीप सिद्धू के पोस्टर, दिल्ली-नोएडा बाॅर्डर पर जाम, जानें प्रमुख मांगें

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago