खेल

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच खेलने के बाद टीम से बाहर हुए मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव ने बताई वजह

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में मुकेश कुमार की जगह पर आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किया. मैथ्यू शॉर्ट, सीन ऐबट और एडम जम्पा की जगह पर ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड, जेसन बेहरेनडोर्फ और केन रिचर्डसन को तीसरे मैच में उतारा है. टॉस के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुकेश कुमार के प्लेइंग इलेवन से बाहर जाने की वजह बताई. टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है.

बीसीसीआई ने मुकेश कुमार को किया रिलीज

टॉस के बाद बीसीसीआई ने बताया कि मुकेश कुमार को टीम से रिलीज किया गया है. वह अगले मैच में टीम से जुड़ेंगे. बता दें कि मुकेश कुमार भले ही पहले दो मैचों में भारत के लिए एक विकेट चटकाए हो लेकिन उन्होंने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से कंगारू बल्लेबाजों को बांधकर रखा. इसके बाद भी बीसीसीआई ने उन्हें रिलीज कर दिया.

सूर्यकुमार यादव के बताया मुकेश के बाहर होने का कारण

सूर्यकुमार यादव ने तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के टीम से बाहर होने का कारण बताया. उन्होंने कहा कि, आज मुकेश कुमार की जगह पर आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए हैं. मुकेश कुमार आज अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा मैच खलने वाले हैं. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि आज मुकेश कुमार की शादी होने वाली है. इस अवसर पर हमसब उन्हें शुभकामनाएं देना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS 3rd T20I: सीरीज में अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11

दीपक चाहर ने मुकेश कुमार को किया रिप्लेस

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज दीपक चाहर ने तीसरे टी20 मैच के लिए मुकेश कुमार को रिप्लेस किया है. गुवाहाटी में दीपक चाहर को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है.तीसरे टी20 मुकाबले में मुकेश कुमार को आवेश खान ने रिप्लेस कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago