Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
पीएम मोदी ने बाढ़ के हालातों पर दोनों राज्यों की मुख्यमंत्रियों से की बात
Monsoon Heavy Rains: देशभर में लगातार हो रही बारिश से त्राहिमाम मचा हुआ है. पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं. वहीं राजधानी दिल्ली में भी यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है. हिमाचल और उत्तराखंड में तो बाढ़ जैसे हालात हो चुके हैं. कई जगह गाड़ियां पानी में बहती हुई नजर आ रही हैं.
वहीं इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की है. दोनों से राज्यों में बारिश से संबंधित स्थिति के बारे में चर्चा की. पीएम ने प्रभावित राज्यों को भारत सरकार की ओर से हरसंभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बारिश से होने वाले नुकसान को लेकर बातचीत की है. जानकारी के मुताबिक, पीएम ने भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली और पूरी मदद का भरोसा दिया है. बता दें कि हिमाचल में बारिश से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है. कई जिलों में जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं. अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है और 92 लोग जख्मी हुए हैं. प्रदेश में आई इस आपदा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी फोन पर बात की है. पीएम ने उत्तराखंड में भारी बारिश के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली. इस दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में जान-माल और फसलों की क्षति, सड़कों की स्थिति, चार धाम यात्रा, कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसके साथ ही उन्हें एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन द्वारा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहकर किए जा रहे बचाव कार्यों के बारे में अवगत कराया. जिसके बाद पीएम ने मदद का भरोसा दिया है.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…