Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, हेंडिग्ले में जीत के साथ तोड़ डाला MS Dhoni का बरसों पुराना ये रिकॉर्ड

Ben Stokes: इस लिस्ट में ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी अगुवाई में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने 3-3 बार सफलतापूर्वक 250 से ज्यादा का स्कोर चेज किया है.

ms dhoni and ben stokes

एमएस धोनी व बेन स्टोक्स

Ben Stokes: इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर एशेज सीरीज में जान डाल दी है. यह टेस्ट इंग्लैंड के लिए जीतना बेहद जरूरी था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो टेस्ट जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली थी और तीसरे टेस्ट में भी एक वक्त पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मेजबानों पर भारी पड़ रही थी. लेकिन पहली पारी में कप्तान बेन स्टोक्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और फिर दूसरी पारी में हैरी ब्रूक और क्रिस वोक्स के साथ मार्क वुड ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और मेजबानों ने एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट जीत लिया.

धोनी को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड की इस जीत के साथ ही बेन स्टोक्स के नाम एक कीर्तिमान दर्ज हो गया. स्टोक्स सबसे अधिक बार 250 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करने वाले कप्तान बन गए हैं. कप्तान बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम अब तक 5 बार 250 से ज्यादा का स्कोर चेज करने में कामयाब रही है. इसके साथ ही स्टोक्स ने भारतीय टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया है, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने 4 बार सफलतापूर्वक 250 से अधिक का स्कोर चेज किया था.

इस लिस्ट में ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी अगुवाई में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने 3-3 बार सफलतापूर्वक 250 से ज्यादा का स्कोर चेज किया है. दिलचस्प बात ये है कि हेडिंग्ले में 6 बार 250 से ज्यादा का स्कोर सफलतापूर्वक चेज किया जा चुका है और यह एमसीजी के बाद दूसरे स्थान पर है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 7 बार ऐसा हो चुका है. इसके अलावा सि़डनी क्रिकेट ग्राउंड पर चार बार 250 से ज्यादा का स्कोर सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: ENG vs AUS Ashes Test: ब्रूक, वोक्स और वुड का कमाल, इंग्लैंड की एशेज सीरीज में वापसी, हेडिंग्ले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया

एशेज का तीसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा. चौथे दिन के खेल में कई बार ऐसे मौके आए जब ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत पकड़ बनाते दिखी. लेकिन इंग्लैंड ने हार नहीं मानी और विकेटों के पतझड़ के बीच रन गति बनाए रखा. हैरी ब्रूक ने शानदार पारी खेलते हुए इंग्लैंड की तरफ से दूसरी इनिंग में 75 रन बनाए. वहीं क्रिस वोक्स ने नाबाद 32 रन और मार्क वुड ने नाबाद 16 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड की एशेज सीरीज में वापसी करा दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital