खेल

IPL 2024 से बाहर होने के बाद इस घाकड़ खिलाड़ी ने कराई घुटने की सर्जरी, सामने आई तस्वीर

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सुपर स्टार एक खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया था. ये धुरंधर ऑलराउंडर ने पिछले संस्करण में भी टखने की चोट के चलते सिर्फ दो मैच ही खेल सका था. अब ये खिलाड़ी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई है. कयास लगाए जा रहा है कि ये खिलाड़ी ठीक होकर भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल जनवरी 2024 में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा बन सकता है.

बेन स्टोक्स ने कराई घुटने की सर्जरी

इंग्लैंड के 32 वर्षीय स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था. अब उन्होंने अपने घुटनों की सर्जरी करवा ली है. स्टोक्स पिछले 18 महीनों से घुटने की समस्या से परेशान थे. वहीं वर्ल्ड कप 2023 में भी बतौर बल्लेबाज ही टीम में खेल रहे थे. स्टोक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने फैंस को घुटने की सर्जरी की खबर दी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनका रीहैब भी शुरु हो गया है.

ये भी पढ़ें- ऋतुराज तीनों फॉर्मेट के हैं खिलाड़ी, भारत के लिए 235 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज का बड़ा बयान

भारत दौरे पर टीम में होंगे शामिल

अगले साल 2024 के जनवरी में इंग्लैंड की टीम पांच टेस्ट मैच खेलने के लिए भारत आएगी. 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. भारत रवाना होने से पहले इंग्लैंड की टीम यूएई में एक ट्रेनिंग कैंप में शामिल होगी. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेन स्टोक्स एक ऑलराउंडर के रूप में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- BAN vs NZ: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में केन विलियमसन ने जड़ा शानदार शतक, कोहली और ब्रैडमैन की बराबरी की

आईपीएल में बेन स्टोक्स के नाम 28 विकेट

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 45 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 935 रन दर्ज है, जिसमें दो फिफ्टी और दो शतक शामिल है. वहीं बेन स्टोक्स के नाम आईपीएल में 28 विकेट भी दर्ज है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

12 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago