खेल

ऋतुराज तीनों फॉर्मेट के हैं खिलाड़ी, भारत के लिए 235 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज का बड़ा बयान

Ruturaj Gaikwad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में अपने इंटरनेशन करियर का पहला शतक जामाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 57 गेंदों में 123 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले गायकवाड़ अब तक 21 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक चार एकदिवसीय मैच और 17 टी20 मैच खेले हैं. लेकिन उन्हें अब तक टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है. तीसरे मैच में उनके प्रदर्शन को देखते हुए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने उन्हें तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी बताया है.

नेहरा ने की गायकवाड़ की तारिफ

पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा का मानना है कि ऋतुराज गायकवाड़ भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में बेहतर कर सकते हैं. नेहरा ने एक ओटीटी प्लेफॉर्म से बातचीत के दौरान कहा कि हर कोई जानता है कि ऋतुराज गायकवाड़ किस तरह का खिलाड़ी है. आप अगर जायसवाल की बात करते हैं तो उनका खेल ऋतुराज की तुलना में काफी अलग है लेकिन टी20 फॉर्मेट में आपको दृढ़ता की जरूरत है और यही खास बात ऋतुराज गायकवाड़ के अंदर है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह आने वाले दिनों में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- BAN vs NZ: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में केन विलियमसन ने जड़ा शानदार शतक, कोहली और ब्रैडमैन की बराबरी की

ऋतुराज को तीनों फॉर्मेट के हैं बल्लेबाज

आशीष नेहरा ने कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी में दृढ़ता को उन्होंने टी20 फॉर्मेट में देखा है. उनके भीतर तीनों फॉर्मेट में खेलने की क्षमता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच खत्म होने के बाद एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से बातचीत करते हुए उन्होंने ये बात कही. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि गायकवाड़ टॉप ऑर्डर में मजबूती लाते हैं. उनकी राय थी कि गायकवाड़ को तीनों फॉर्मेट में खिलाना चाहिए.

21 पारी खेलने के बाद आया पहला शतक

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों में नाबाद 123 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 13 चौके भी जड़े. ऋतुराज की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 223 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था लेकिन कंगारू टीम ने आखिरी गेंद पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से 21 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद पहला शतक आया था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

3 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

11 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

11 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

12 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

24 minutes ago