खेल

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की तीसरी जीत के दौरान बने ये बड़े रिकॉर्ड

IPL 2025:  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल करके एक अहम जीत दर्ज की. ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले विल जैक्स को जीत में मुख्य भूमिका अदा करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया.

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस 7 मैचों में तीन मुकाबले जीतकर अंक तालिका में 7वें स्थान पर आ गई है, तो वहीं सनराइजर्स 9वें स्थान पर मौजूद है. सनराइजर्स के लिए आईपीएल 2025 कुछ खास नहीं रहा है क्योंकि वे 7 मैचों में सिर्फ दो ही मैच जीत पाए हैं. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन की एकमात्र ऐसी टीम है जिसने घरेलू मैदान के बाहर कोई जीत दर्ज नहीं की है. यह मुकाबला भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था.

टॉप-6 बल्लेबाजों ने रचा इतिहास

वहीं, वानखेड़े मुंबई इंडियंस की टीम के लिए मजबूत किले की तरह रहा है, जहां उन्होंने चेज करते हुए 29वीं जीत दर्ज की है. आईपीएल में किसी और टीम ने किसी एक मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए इतनी जीत दर्ज नहीं की है. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम आता है, जिन्होंने ईडन गार्डन्स में चेज करते हुए 28 बार जीत दर्ज की है.

इस मैच में एक दुर्लभ संयोग भी देखने के लिए मिला, जब मुंबई इंडियंस के टॉप-6 बल्लेबाजों ने 20 या उससे ज्यादा रन बनाए. आईपीएल के इतिहास में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है. खास बात यह है कि इससे पहले भी ऐसा मुंबई इंडियंस ने ही किया था और यह मुकाबला भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला (आईपीएल 2024) गया था.

मुंबई इंडियंस के लिए जीत के अलावा एक और राहत की बात रोहित शर्मा के बढ़ते क्रम में दर्ज किए गए स्कोर हैं. रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 की शुरुआत शून्य से की थी. इसके बाद वह 8, 13, 17, 18 और अब 26 रनों की पारी खेल चुके हैं. बढ़ते क्रम में बने ये स्कोर अगर स्थिर रहे तो रोहित से अगले मैचों में 26 रनों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. रोहित शर्मा ने इस मैच में 16 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली.

वानखेड़े में रोहित शर्मा के छक्कों का शतक पूरा

रोहित शर्मा ने वानखेड़े में छक्कों का शतक भी पूरा कर लिया है. रोहित वानखेड़े में 102 छक्के भी लगा चुके हैं. किसी और बल्लेबाज ने आईपीएल में इस मैदान पर इतने छक्के नहीं लगाए हैं. आईपीएल में एक मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में 130 छक्के लगाए हैं. क्रिस गेल भी बेंगलुरु में आईपीएल करियर में 127 छक्के लगा चुके हैं. एबी डिविलियर्स के नाम बेंगलुरु में 118 छक्कों का रिकॉर्ड है. रोहित एक मैदान पर आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: वानखेड़े स्टेडियम में आज होगा महामुकाबला, भिड़ेंगी MI और SRH की टीमें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

6 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

7 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

7 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

8 hours ago