Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IPL 2025: वानखेड़े स्टेडियम में आज होगा महामुकाबला, भिड़ेंगी MI और SRH की टीमें, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

अगर वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां की सतह बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है. लाल मिट्टी की पिच, छोटी बाउंड्री और बॉल पर मिलने वाला अतिरिक्त बाउंस यहां बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देती है.

IPL

MI Vs SRH के बीच आज महामुकाबला.

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL) का 33वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं और अंक तालिका में निचले पायदान पर बनी हुई हैं. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए आत्मविश्वास और लय हासिल करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

IPL के 5 मैचों में MI 4 हारी

मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले गए 6 मैचों में से केवल 2 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की हालत भी कुछ अलग नहीं रही है. उन्होंने भी 6 मैचों में से केवल 2 जीते हैं. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. मुंबई ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया था, जबकि सनराइजर्स ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराते हुए रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर जीत दर्ज की थी.

आज के मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों पर सबकी नजरें होंगी. मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा उम्मीदें सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से होंगी, जिन्होंने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. तिलक ने पिछली दो पारियों में क्रमशः 56 और 59 रनों की शानदार पारियां खेली हैं. वहीं सूर्यकुमार भी अब लय में लौटते दिखाई दे रहे हैं. रोहित शर्मा की फॉर्म हालांकि चिंता का विषय बनी हुई है. उन्होंने अब तक IPL के पांच मैचों में केवल 56 रन बनाए हैं और उनका औसत महज 11.20 का रहा है.

गेंदबाजी में किसे सुधार की जरूरत?

गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह को अपनी पुरानी लय हासिल करने की जरूरत है. वापसी के बाद उन्होंने कुछ अच्छे स्पेल डाले हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका प्रदर्शन कमजोर रहा, जिसमें उन्होंने 44 रन लुटा दिए थे. उनके सामने आज ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों की चुनौती होगी, जिन पर हैदराबाद की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी टिकी है.

यह भी पढ़ें- पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बने ICC पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष, वीवीएस लक्ष्मण समेत कई दिग्गजों को भी किया गया शामिल

हैदराबाद के बल्लेबाजों की बात करें तो पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 246 रन के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया. इस ऐतिहासिक रन चेज में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार 141 रनों की पारी खेली थी, जो जीत की नींव बनी. IPL के आज के मुकाबले में निगाहें एक बार फिर ईशान किशन पर रहेंगी, जो अपनी पूर्व टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे. वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को आमतौर पर फायदा मिलता है, लेकिन यहां की अतिरिक्त उछाल का लाभ गेंदबाज भी उठाने की कोशिश करेंगे.

एसआरएच की गेंदबाजी की बात करें तो इसकी जिम्मेदारी हमेशा की तरह कप्तान पैट कमिंस और मोहम्मद शामी के भरोसेमंद कंधों पर है.

कैसी है वानखेड़े की पिच?

अगर वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां की सतह बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है. लाल मिट्टी की पिच, छोटी बाउंड्री और बॉल पर मिलने वाला अतिरिक्त बाउंस यहां बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देती है. हालांकि शाम के वक्त ओस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, जिससे गेंदबाजों को लाइन-लेंथ पर पकड़ बनाना मुश्किल हो सकता है. यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.

वानखेड़े स्टेडियम पर अब तक IPL के 118 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 55 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 63 बार दूसरी पारी खेलने वाली टीम को जीत मिली है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन का रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि, शाम के समय ह्यूमिडिटी बढ़ने की उम्मीद है, जिससे गेंदबाजों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. बढ़ती नमी से स्विंग गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन ग्रिप करने में परेशानी भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें- CSK vs LSG Preview: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संकट के बादल: क्या धोनी की टीम LSG के खिलाफ अपनी हार का सिलसिला तोड़ेगी?

अब अगर बात करें IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड की, तो मुंबई इंडियंस को थोड़ी बढ़त हासिल है. दोनों टीमों के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई ने 13 और हैदराबाद ने 10 मैचों में जीत हासिल की है. खास बात यह है कि वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने 8 मैचों में से 6 जीते हैं, जबकि हैदराबाद की टीम यहां केवल दो बार ही जीत दर्ज कर पाई है. यह आंकड़ा मेजबान टीम के पक्ष में जाता है.

दोनों टीमों की स्कॉड

सनराइजर्स हैदराबाद की स्कॉड: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, अथर्व तायदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन.

मुंबई इंडियंस की स्कॉड: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital