Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जसप्रीत बुमराह की चोट पर बड़ा अपडेट, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे या नहीं?

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर फैंस चिंतित हैं. फैंस के इन सवालों का जवाब अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है.

Jasprit Bumrah

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (सोर्स-X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें सिर्फ एक चीज पर टिकी हैं और वह है जसप्रीत बुमराह की फिटनेस. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज की चोट को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. क्या वह इस बड़े टूर्नामेंट में खेल पाएंगे? या फिर टीम को उनके बिना मैदान में उतरना होगा? फैंस के इन सवालों का जवाब अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है.

बेंगलुरु में हुआ स्कैन

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह बीते सोमवार (3 फरवरी 2025) को बेंगलुरु पहुंचे थे. वहां उनकी पीठ का ताजा स्कैन हुआ. एक अधिकारी के मुताबिक, बुमराह को करीब पांच हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है. यही वजह है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे. उनकी फिटनेस रिपोर्ट फरवरी के पहले हफ्ते में मेडिकल टीम से मिलेगी.

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, “फरवरी की शुरुआत में बुमराह की मेडिकल कंडीशन पर ज्यादा जानकारी मिलेगी. बीसीसीआई भी इस पर आधिकारिक अपडेट दे सकता है, जो फिजियो द्वारा जारी किया जाएगा.”

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे बुमराह

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया था. इस मैच में गेंदबाजी के दौरान बुमराह को पीठ में दर्द हुआ. इसके बाद वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए.

इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें टीम से बाहर रखा गया. अब वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी वह नहीं खेलेंगे. उनकी जगह टीम में वरुण को शामिल किया गया है.

भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती


ये भी पढ़ें- 3 लाख में गोल्ड, 2 लाख में सिल्वर और 1 लाख में ब्रॉन्ज मेडल…38वें राष्ट्रीय खेलों के ताइक्वांडो मुकाबले में बड़ा खुलासा, डायरेक्टर हटाए गए


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital