मनोरंजन

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने किया कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा, कहा- जबरन बोल्ड सीन करने को कहा गया…

Urfi Javed:  उर्फी जावेद इस समय पूरी दुनियाभर में छाई हुई हैं. ‘बिग बॉस ओटीटी’ की फेमस एक्ट्रेस फैशन को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरतीं रहतीं हैं. उर्फी  जावेद को कोई कुछ भी कहता रहे, उन्हें  किसी की बातों से कोई फर्क नही पड़ता. ड्रेसिंग सेंस पर नाज है बल्कि वह जितना ट्रोल होती हैं, उतने ही नए-नए एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं. अपनी बोल्ड फोटोज की वजह से अक्सर ट्रोल होने वाली उर्फी इन दिनों दुबई में शूटिंग कर रही हैं.

कास्टिंग काउच को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के कई एक्टर्स समय-समय पर भड़ास निकालते रहे हैं. ‘मीटू मूवमेंट’ के समय तो कई ऐसे बड़े एक्टर्स-प्रोड्यूर्स का खुलासा हुआ था, जिनके कारनामे सुन लोग हैरान रह गए थे. ऐसा कहा जाता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए-नए एक्टर्स को कास्टिंग काउच से दो-चार होना पड़ता है.  कुछ ऐसे ही मुश्किल में एक बार उर्फी  जावेद भी फंस चुकी हैं.

उर्फी जावेद बचकर निकल पाने में  रहीं सफल

उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू के दौरान  कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था. इंटरव्यू में उर्फी ने बताया था कि कई लड़कियों की तरह मैंने भी कास्टिंग काउच झेला है. एक बार तो जबरन इसमें ढकेला गया, लेकिन मैं खुद को लकी मानती हूं कि ऐसे हालात से बचकर निकल पाने में सफल रही. किसी का नाम नहीं लेते हुए उर्फी ने बताया कि कुछ बड़े लोगों के जरिए कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं.’

ये भी पढ़ें- Avatar- The Way Of Water: अवतार-2 ने मचाया तहलका, 10 दिनों में की इतने करोड़ की बंपर कमाई

उर्फी को जबरन बोल्ड सीन करने को कहा

उर्फी जावेद ने बताई थी अपनी कहानी, कि मैं घर से भागकर मुंबई आई थी और यहां मेरे पास रहने के लिए घर तक नहीं था, ना ही कोई काम था. काम पाने के लिए, मुझे काफी स्ट्रगल करना पड़ा. मेरे पास पैसे भी नहीं थे. काम की तलाश में भटक रही थी तो एक प्रोड्यूसर ने मुझे एक वेब सीरीज का ऑफर दिया, लेकिन जबरन बोल्ड सीन करवाने लगा तो मेरे होश उड़ गए. बोल्ड सीन करने से मना करने पर मुझे जेल भेजने की धमकी देने लगा था. खैर किसी तरह मैं बचकर उधर से निकल गई’.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

1 hour ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago