Categories: खेल

Champions Trophy 2025: इतने में मिलेगा India-Pakistan के मैच का टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होने वाले ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है. खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सबकी नजरों का केंद्र बना हुआ है. इस टूर्नामेंट से जुड़ी एक बड़ी खबर यह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टिकठों की कीमतें जारी कर दी हैं.

टिकट बिक्री और रजिस्ट्रेशन

टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 28 जनवरी से शुरू होगी. भारतीय समयानुसार, टिकट बुकिंग विंडो दोपहर 2:30 बजे खुलेगी. टिकट खरीदने से पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है, जिसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है.

पाकिस्तान में आजोयित मैचों के लिए टिकट की कीमतें

  • सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 310 भारतीय रुपए) का है.
  • रावलपिंडी में पाकिस्तान-बांग्लादेश मुकाबले की सबसे सस्ती टिकट 2000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 620 भारतीय रुपए) रखी गई है.
  • पाकिस्तान में होने वाले एकमात्र सेमीफाइनल की टिकट 2500 पाकिस्तानी रुपए (करीब 776 भारतीय रुपए) से शुरू होगी.
  • VVIP टिकट की कीमतें 12000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 3726 भारतीय रुपए) से लेकर सेमीफाइनल के लिए 25000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 7764 भारतीय रुपए) तक हैं.

प्रीमियर गैलरी टिकट

कराची: 3500 पाकिस्तानी रुपए (करीब 1086 भारतीय रुपए)

लाहौर: 5000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 1550 भारतीय रुपए)

रावलपिंडी: 7000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 2170 भारतीय रुपए)

VIP टिकट की कीमतें

कराची: 7000 PKR (करीब 2171 INR)

लाहौर: 7500 PKR (करीब 2326 INR)

बांग्लादेश मैच के लिए: 12,500 PKR (करीब 3877 INR)

दुबई में भारतीय टीम के मुकाबले

भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में होने वाला हाई-वोल्टेज मैच प्रशंसकों के लिए सबसे खास होगा. दुबई में होने वाले मैचों के टिकट की कीमतों की घोषणा जल्द की जाएगी.

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल

19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (कराची)

20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत (दुबई)

21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका (कराची)

22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (लाहौर)

23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)

24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (रावलपिंडी)

25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (रावलपिंडी)

26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड (लाहौर)

27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (रावलपिंडी)

28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (लाहौर)

1 मार्च: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (कराची)

2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत (दुबई)

4 मार्च: सेमीफाइनल-1 (दुबई)

5 मार्च: सेमीफाइनल-2 (लाहौर)

9 मार्च: फाइनल (लाहौर, भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में)

10 मार्च: रिजर्व डे


इसे भी पढ़ें- बुमराह ने ICC मेन्स टेस्ट Cricketer of the Year बनने पर कहा- पहचान मिलना खास पल


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

11 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago