सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी.एम. को मिला पूछताछ का समन तो बोली- ‘मैं आरोपी नहीं बल्कि मैं तो पीडिता हूं.’
जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी.एम. को पूछताछ का समन भेजा गया है. लेकिन सूत्र बताते हैं की पार्वती पूछताछ की प्रक्रिया में हिस्सा लेने मंगलवार 28 जनवरी को नहीं आने वाली हैं. पार्वती बी.एम ने कर्नाटक हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर करते हुए कोर्ट में सुनवाई की मांग की है और उनके द्वारा रिट पिटीशन के मार्फत ये बताया गया है कि सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी.एम इस घोटाले में आरोपी नहीं बल्कि वो खुद इस मामले में पीड़ित हैं.
पार्वती बी.एम का ये भी कहना है कि उन्हें ईडी के द्वारा पूछाताछ का समन भी नहीं भेजा जाना चाहिए. उनके द्वारा ये भी बताया गया है कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण में कार्यरत कई कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका इस मामले में संदिग्ध है, उन आरोपियों के खिलाफ तफ्तीश होनी चाहिए जो इस घोटाले में शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…