खेल

IPL Auction 2024: CSK के लिए महंगा रहा यह कीवी प्लेयर, 14 करोड़ देकर टीम में किया शामिल

CSK Full Player List For IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए दुबई में मंगलवार को निलामी का आयोजन किया गया. जिसमें सभी टीमों ने हिस्सा लिया. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीलामी में 6 खिलाड़ियों पर दांव लगाया. सीएसके ने ऑक्शन में कीवी टीम के दांए हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिचेल पर सबसे ज्यादा पैसे लगाए.

चेन्नई ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा

चेन्नई सुपर किंग्स ने डेरिल मिचेल को खरीदने के लिए बड़ा दांव खेलते हुए 14 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. डेरिल मिचेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ समय में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर खास स्थान बनाया है. चेन्नई ने उनकी काबिलियत को देखते हुए बड़ी बोली लगाई. चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में 6 खिलाड़ियों को खरीदा.

CSK में गए डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र

चेन्नई के पास इस सीजन में कुल 6 स्लॉट खाली थी, जिसमें उन्हें 6 खिलाड़ियों को खरीदा. इन खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल सबसे ज्यादा महंगे रहे. उन्हें फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ में खरीदा. वहीं अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी को 8.40 करोड़ में खरीदा. जबकि शार्दुल ठाकुर को 4 करोड़ में खरीदा.

शार्दुल ठाकुर को 4 करोड़ में खरीदा

चेन्नई सुपर किंग्स ने वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. सीएसके ने रचिन रवींद्र को 1 करोड़ 80 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. इसके अलावा सीएसके ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को दो करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं अनकैप्ड खिलाड़ी अविनाश राव को 20 लाख में खरीदा. अब चेन्नई के पर्स में एक करोड़ रुपये शेष बचे हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: आईपीएल में मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी, रोहित, धोनी नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 खिलाड़ियों को खरीदा

शार्दुल ठाकुर- 4 करोड़

रचिन रवींद्र- 1.80 करोड़

डेरिल मिचेल- 14 करोड़

समीर रिजवी- 8.40 करोड़

मुस्तफिजुर रहमान- 2 करोड़

अविनाश राव- 20 लाख

ऑक्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मोईन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तुषार देशपांडे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मथीशा पथीराना, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, मिशेल सैंटनर, शेख रशीद, समिरजीत सिंह, निशांत सिंधु, महेश तीक्षना, प्रशांत सोलंकी, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अविनाश राव, रचिन रवींद्र.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

18 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago