खेल

‘आपकी पसंदीदा डिश बन सकती थी’, पीएम मोदी ने अमन सहरावत से ऐसा क्यों कहा?

जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा के साथ अपनी मस्ती भरी ‘चूरमा’ वाली बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पहलवान अमन सहरावत के साथ एक मजेदार पल का लुत्फ उठाया. अपने आवास पर भारतीय ओलंपिक दल के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अमन को भारत के सबसे कम उम्र के ओलंपिक पदक विजेता बनने पर बधाई दी.

प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए अमन से पूछा कि क्या पेरिस से लौटने के बाद उन्होंने कोई पसंदीदा खाना खाया है. इस पर हरियाणा के 21 वर्षीय अमन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं अभी घर नहीं गया हूं, सर.” इसके बाद पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हमें बताते, हम आपके लिए कुछ बनवा देते!”

इस पर अमन ने अपनी हरियाणवी भाषा में सादगी से जवाब दिया, “घर जाकर चूरमा तो खाएंगे ही”. 10 साल की उम्र में अपने माता-पिता को खो देने वाले सहरावत, नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में प्रशिक्षण लेते हैं और वहीं रहते हैं.

अमन ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया और ब्रॉन्ज मेडल मैच में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराया. इस जीत के साथ ही उन्होंने ओलंपिक में भारत के कुश्ती पदकों की श्रृंखला को आगे बढ़ाया, जिसकी शुरुआत 2008 में बीजिंग खेलों से हुई थी. वह सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, साक्षी मलिक, रवि दहिया और बजरंग पुनिया के साथ भारत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों में शामिल हो गए.

इससे पहले, पीएम मोदी ने ओलंपिक से पहले एथलीटों के साथ बातचीत के दौरान नीरज चोपड़ा से भी मजाकिया अंदाज में पूछा था कि “मेरा चूरमा अभी तक नहीं आया है” और इस पर सभी लोग हंस पड़े. पीएम मोदी का ये अंदाज खिलाड़ियों को खूब लुभाता है और इससे उन्हें पीएम के साथ खुलकर बात करने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें- क्या है मिशन 2036 जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलम्पिक से लौटे खिलाड़ियों से मांगे सुझाव?

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

शतरंज के मैदान पर भारत का दबदबा देखकर बोले अमित शाह- खिलाड़ियों की रणनीति और मेहनत ने बढ़ाया देश का मान

46वें FIDE Chess Olympiad में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन वर्ग में सिल्वर…

7 seconds ago

एंसी सोजन ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…

9 minutes ago

पटना की सड़कों पर फिर हुआ बवाल! बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, डाकबंगला चौराहा बना जंग का मैदान

Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…

17 minutes ago

अचूक निशाना और गजब का संयम! ईशा सिंह के सिल्वर मेडल जीतने पर अमित शाह ने दी बधाई, कही यह बड़ी बात

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…

27 minutes ago