खेल

इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे कार्तिक, स्टोक्स, विलियमसन, बोल्ट और रूट जैसे बड़े खिलाड़ी

SA20 दक्षिण अफ्रीका में एक ट्वेंटी-20 फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा किया जाता है और यह पहली बार 2023 सीज़न के दौरान खेला गया था. इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण अगले साल 9 जनवरी से 8 फरवरी के बीच खेला जाएगा.

मशहूर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर्स आयेंगे नजर

SA20 की सभी छह टीमों ने टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण से पहले नए खिलाड़ियों को अपने दल में जोड़ने के साथ साथ खिलाड़ियों को रिटेन करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है. पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक भी SA20 के आगामी संस्करण में खेलते दिखाई देंगे. कार्तिक के अलावा बेन स्टोक्स, जो रूट, केन विलियमसन और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम भी आने वाले सीज़न में नज़र आएंगे. SA20 का आगामी संस्करण 9 जनवरी से 8 फ़रवरी के बीच खेला जाएगा.

लीग आयुक्त ग्रीम स्मिथ का बयान

लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने प्रेस को जारी किए गए बयान में SA20 को वैश्विक स्तर पर अग्रणी श्रेणी की फ्रेंचाइजी लीग करार देते हुए कहा, “बड़े स्तर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ एडन मारक्रम, कगिसो रबाडा और हेनरिक क्लासेन जैसे स्थानीय हीरो की जुगलबंदी ने एक धमाकेदार सीज़न की आधारशिला रख दी है. हमें उन तमाम घरेलू खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्हें टीमों ने रिटेन किया है.”

1 अक्तूबर को होगा ऑक्शन

SA20 के आगामी संस्करण के लिए नीलामी 1 अक्तूबर को केपटाउन में होगी. एक वाइल्ड कार्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी सहित हर दल में अधिकतम 19 खिलाड़ी हो सकते हैं. इनमें कम से कम 10 दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी होने ज़रूरी हैं और हर टीम अधिकतम सात विदेशी खिलाड़ी ही अपने दल में शामिल कर सकती है.

क्रिकेट साउथ अफ़्रीका (CSA) ने अपने एक बयान में कहा, “हर फ्रेंचाइजी को तीसरे संस्करण के लिए अपना अनकैप्ड खिलाड़ी चुनना होगा, जबकि तीन फ्रेंचाइजियों के पास 30 दिसंबर तक अभी भी वाइल्डकार्ड घोषित करने का विकल्प है.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘कहां जाएं हम?’ ममता बनर्जी की पार्टी के नाम और सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, EC को तय समय सीमा में फैसले का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को टीएमसी…

6 minutes ago

Setu Bandhasana: आपने किया कभी ये आसन? इससे मन शांत और रीढ़ होती है मजबूत, जानें इसे करने का सही तरीका

Setu Bandhasana Bridge Pose benefits: सेतुबंधासन मानसिक तनाव को कम कर रीढ़ की हड्डी और…

10 minutes ago

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीबीआई और बरी आरोपियों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी…

13 minutes ago

कब्जा करने वालों की खैर नहीं! जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए दो टूक निर्देश, बोले- संवेदनशीलता से हो हर समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए…

23 minutes ago

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले…

32 minutes ago

2000 रुपये से ऊपर के UPI पेमेंट पर चार्ज का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फिलहाल नई व्यवस्था पर रोक से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)…

35 minutes ago