खेल

T20 World Cup 2024: अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किए गए अपने प्रदर्शन का श्रेय इस गेंदबाज को दिया

T20 World Cup 2024: भारत की रणनीतिक प्रतिभा और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की क्षमता ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 24 रन की जीत दिलाई, जिसके बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी का श्रेय जसप्रीत बुमराह को दिया है. अर्शदीप ने पहले ओवर में खतरनाक डेविड वॉर्नर को आउट कर भारत के लिए एक शानदार आगाज किया. इसके बाद डेथ ओवरों में उन्होंने बड़े हिटर टिम डेविड और मैथ्यू वेड के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और भारत की जीत की राह आसान की.

अर्शदीप ने पहले ओवर में खतरनाक डेविड वॉर्नर को आउट कर भारत के गेंदबाजी आक्रमण की दिशा तय की. डेथ ओवरों में उन्होंने बड़े हिटर टिम डेविड और मैथ्यू वेड के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया की जीत में बाधा उत्पन्न हुई. अर्शदीप ने इस मैच में 37 रन देकर तीन विकेट लिए. मैच के बाद उन्होंने कहा, “एक खिलाड़ी और एक टीम के तौर पर हमारा लक्ष्य यही था कि हम परिस्थितियों को समझें। जहां तक हवा की बात है तो हमें पवेलियन के दूसरी जगह स्विंग मिल रही थी, लेकिन दूसरे एंड से हमें हवा के विरुद्ध गेंदबाजी करनी थी. उस समय बल्लेबाज हवा की ओर शॉट लगा रहे थे, क्योंकि वहां पर उनको मदद मिल रही थी। तो हमें वहां पर सुरक्षमात्‍क विकल्प देखने थे और यहीं हवा ने मैच में अहम भूमिका निभाई.”

एक समय था जब भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टीम इंडिया ने मैच में वापसी की. अर्शदीप ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि इसका श्रेय जसप्रीत भाई को जाता है. उन्होंने बल्लेबाजों पर दबाव बनाया था. उन्होंने एक ओवर में तीन या चार रन ही दिए, जिससे वे दबाव में आ गए. इसके बाद बल्लेबाजों ने मुझ पर आक्रमण का प्रयास किया और मैं अपनी ही काबिलियत पर गेंदबाजी करता रहा, जिससे मुझे विकेट मिले. दूसरी ओर उन्होंने देखा कि रन नहीं आ रहे हैं और जरूरी रन रेट आगे बढ़ रहा है तो उन्होंने मुझ पर रिस्क लेने की कोशिश की. तो ऐसे में हमेशा विकेट लेने का मौका रहता है. तो मेरे विकेटों का श्रेय जसप्रीत भाई को जाता है.” भारत की शानदार गेंदबाजी ने आस्ट्रेलिया को 20 ओवरों में 181/7 के स्कोर पर रोक दिया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद रोहित ने कहा, ’50 और 100 रन…’,

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

9 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

12 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

41 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

48 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

53 minutes ago