खेल

IND vs SL: दीपक हुड्डा ने दिलाई टीम इंडिया को जीत, अब शेयर की अपनी रणनीति

Deepak Hooda IND vs SL T20: दीपक हुड्डा टी-20 में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए हर चुनौतियों को समझते हैं. शायद इसलिए वो श्रीलंका की नाक के नीचे से मैच चुरा ले गए. साल 2023 का पहला मुकाबला भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेला. टीम इंडिया ने बड़े रोमांचक अंदाज में दो रनों से विरोधी टीम को हराया. इस जीत के हीरो रहे दीपक हुड्डा, जिन्होंने मुश्किल समय में 23 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाकर टीम को 162 रनों तक पहुंचाया. दीपक हुड्डा को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला.

हुड्डा-अक्षर की साझेदारी…

दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने श्रीलंका के खिलाफ भारत के पहले टी-20 मैच में 35 गेंदों पर 68 रनों की नाबाद साझेदारी की. ये साझेदारी T20 में भारत के छठे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी है. इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मार्च 2021 में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की 70 रन की साझेदारी सबसे ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: Shivam Mavi: डेब्यूटांट मावी ने चटकाए 4 विकेट, यूपी एक्सप्रेस के आगे फेल हुए एशियन चैंपियन श्रीलंका के बल्लेबाज

हुड्डा ने शेयर की अपनी रणनीति

जब दीपक हुड्डा से पूछा गया की वो नंबर 6 के प्रेशर को कैसे झेलते हैं. तो इसका भारतीय बल्लेबाज ने कमाल का जवाब दिया. दीपक ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘आपको जिस तरह का विकेट मिलता है, आपको उसी के अनुसार खेलना होता है. आपको टीम को एक अच्छा स्कोर देना होता है और एक बल्लेबाज होने के नाते मेरे दिमाग में यही चल रहा था. छठे नंबर का बल्लेबाज होने के नाते आपको मैच को खत्म करना होता है. इसलिए मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था.’

मैच हाइलाइट्स: पहले टी-20 में भारत की धमाकेदार जीत

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इस मैच की खास बात ये थी की दो भारतीय खिलाड़ी एक साथ डेब्यू कर रहे थे. हालांकि, उसमें से एक खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया. मगर दूसरा मैच विनर बनकर सामने आया. उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी शिवम मावी ने अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला. 24 साल के इस गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया की श्रीलंकाई बल्लेबाजों की आंखे चका-चौंध रह गई. देखते ही देखते इस गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट चटका दिए.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

15 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

23 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

26 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

28 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

40 minutes ago