Rishabh Pant Health Update
Rishabh Pant Health Update: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, जो पिछले हफ्ते एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे. उन्हें आगे के इलाज के लिए देहरादून से मुंबई एयरलिफ्ट किया जाएगा. बता दें देहरादून के मैक्स अस्पताल में पंत का इलाज चल रहा था. लेकिन अब वो बीसीसीआई के देख रेख में इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट कर दिए गए हैं.
देहरादून से मुंबई के लीलावती अस्पताल रवाना हुए ऋषभ पंत
ऋषभ पंत को एयर एंबुलेंस के जरिए देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पंत के लिए एयर एंबुलेंस को मंजूरी दी. बता दें ऋषभ पंत करीब एक हफ्ते से देहरादून में भर्ती थे.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: दीपक हुड्डा ने दिलाई टीम इंडिया को जीत, अब शेयर की अपनी रणनीति
ऋषभ पंत, जिन्हें बुधवार को मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. उनका इलाज बीसीसीआई द्वारा मशहूर खेल आर्थोपेडिक डॉ दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में किया जाएगा. अगर उनके लिगामेंट इंजरी के इलाज के लिए सर्जरी की जरूरत है, तो यह यूके या यूएसए में होगी.
क्या है पंत की हेल्थ कंडीशन?
फिलहाल ऋषभ पंत को बेस्ट से बेस्ट इलाज देने के लिए बीसीसीआई हर मुमकिन कोशिश कर रही है. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक पंत पहले से बेहतर हैं. साथ ही माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम 3-4 महीने लगेंगे. पंत के चोटिल होने से सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका लगा है.
भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस हादसे ने बड़ी परेशानी में डाल दिया है. ऋषभ पंत इस हादसे की वजह से ऑस्टेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा. इसके अलावा वो आईपीएल से बाहर हो सकते हैं. क्योंकि ऋषभ पंत को अभी रिकवर होने में समय लगेगा. ऋषभ पंत के चेहरे और पीठ के घावों की प्लास्टिक सर्जरी कराई गई है. इसके साथ ही उनका सिर और रीढ़ की हड्डी की MRI भी कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत को ठीक होने में कम से कम तीन महीने का समय लग सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…