खेल

ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ बनी दीप्ति शर्मा, पुरुष कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मारी बाजी

ICC Player of the Month Award: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार 16 जनवरी 2024 को आईसीसी पुरुष और आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी है. पुरुष वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने यह पुरस्कार जीता है, वहीं महिला वर्ग में भारतीय महिला टीम के दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा यह अवार्ड जीतने में सफल रहीं. दीप्ति शर्मा पहली बार आईसीसी वुमन्स प्लेयर ऑफ द मंथ बनी है.

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में घरेलू टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया था. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक 19 विकेट झटके थे. वहीं भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी. भारती की जीत में उन्होंने महत्वपू्र्ण भूमिका निभाई थी.

टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहा है दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन

दिसंबर 2023 में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दो टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें उनके नाम 55 के औसत से 165 रन दर्ज है. वहीं उन्होंने 11 विकेट भी चटकाए हैं. महिला टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 3 मैच की दो पारियों में 15 रन बनाए हैं और 2 विकेट भी लिए हैं. वहीं वनडे फॉर्मेट में उन्होंने दो मैच में 6 विकेट चटकाए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: शिवम दुबे के पास तीसरे T20I में इतिहास रचने का मौका, KL राहुल को छोड़ेंगे पीछे!

बता दें कि साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की अगुवाई में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. इतना ही नहीं पैट कमिंस की अगुवाई में इसी साल ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत को हराकर छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बना था.

दीप्ति शर्मा ने कहा कि वह इस पुरस्कार के लिए चुने जाने के लिए आभारी हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया भर के प्रशंसकों ने उनके लिए वोट किया. यह बात इसे और भी विशेष बनाती है. दीप्ति ने आगे कहा कि यह पुरस्कार जीतने में मदद करने के लिए सभी साथियों को धन्यवाद देना चाहती हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

10 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

23 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

25 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

37 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago