खेल

ENG vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 317 रन, वोक्स ने झटके 5 विकेट, इंग्लैड को लगा दूसरा झटका

Ashes 2023: आस्ट्रेलियाई टीम गुरुवार को चौथे एशेज टेस्ट (Ashes Test) के दूसरे दिन सुबह पहली पारी में 317 रन पर सिमट गयी. वहीं इसके जवाब में इंग्लैंड ने 2 विकेट गंवाकर 130 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया को जल्दी समेट दिया था. हालांकि मेजबानों की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में बेन डकेट (01) चलते बने थे. वह तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की स्टंप के बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगा बैठे और गेंद विकेटकीपर के हाथों में समा गई.

दूसरे ओपनर जैक क्रॉली अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मोईन अली ने 54 रनों की पारी खेली. मोइन अली जबरदस्त टच में नजर आ रहे थे और उन्होंने कुछ दर्शनीय कवर ड्राइव लगाई जिस पर फैंस ने जमकर तालियां बजाईं. हालांकि, स्टार्क ने उनकी पारी का अंत किया.

क्रॉली को मिला जीवनदान

क्रॉली जब 12 रन के स्कोर पर थे, तब डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट होने से बचे. फिर उन्हें 20 रन पर आउट दिया गया और उन्होंने रिव्यू लिया जिसमें वह सफल रहे क्योंकि गेंद लेग स्टंप से करीब से चूक गयी थी. जबकि मोईन अली इस दौरान क्रीज पर सहज दिखे, उन्होंने जोश हेजलवुड पर दो बाउंड्री लगाई और फिर पैट कमिंस की लगातार दो गेंदों को सीमारेखा के पार पहुंचाकर टेस्ट में 3,000 रन पूरे किए.

ये भी पढ़ें: Asia Cup Schedule: एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी, 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में होगा भारत-पाक मुकाबला

क्रिस वोक्स ने झटके पांच विकेट

इसके पहले आस्ट्रेलिया ने सुबह आठ विकेट पर 299 रन से खेलना शुरू किया और टीम 7.2 ओवर में 18 रन जोड़कर 317 रन पर सिमट गई. कमिंस दिन की पहली गेंद पर आउट हुए जिन्हें जेम्स एंडरसन ने कवर प्वाइंट पर स्टुअट ब्राड के हाथों कैच आउट कराया. यह एंडरसन का पारी का पहला विकेट था जिससे इंग्लैंड के सभी पांच गेंदबाजों ने कम से एक एक विकेट झटका. क्रिस वोक्स (62 रन देकर पांच विकेट) ने हेजलवुड को एक रन पर आउट करने का मौका गंवा दिया लेकिन उन्हें चार रन के निजी स्कोर पर आउट कर आस्ट्रेलिया की पहली पारी 317 रन पर खत्म की. स्टार्क 36 रन बनाकर नाबाद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago