खेल

IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, ये युवा खिलाड़ी करेगा डेब्यू

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार 2 फरवरी से विशाखापट्टनम के वाईजैग स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इंग्लिश टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. एक तरफ जहां इंजरी के चलते जैक लीच दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे. वहीं तेज गेंदबाज मार्क वुड को भी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है.

टेस्ट डेब्यू के लिए तैयार हैं शोएब बशीर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर इस सीरीज के पहले मैच में वीजा नहीं मिलने के चलते नहीं खेल पाए थे. लेकिन बाद में वो हैदराबाद में ही अपनी टीम से जुड़ गए थे. विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है. शोएब बशीर विशाखापट्टनम के मैदान पर इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू के लिए तैयार हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस कियाथा, जिसके बाद सेलेक्टर्स की नजरें उन पर परी थी.

जेम्स एंडरसन की हुई टीम में वापसी

विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन में अनुभवी तेंज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल किया है. हैदराबाद टेस्ट में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था. जिसके बाद इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स पर काफी सवाल उठे थे. अब दूसरे टेस्ट मैच में मार्क वुड की जगह पर एंडरसन को टीम में शामिल किया गया है.

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन.

ये भी पढ़ें-

Mayank Agarwal Admitted Hospital: मयंक अग्रवाल की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में कराया गया भर्ती

U19 World Cup 2024: सुपर 6 के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा, सेमीफाइनल के लिए दावेदारी की मजबूत

IND vs NZ: अंडर-19 वर्ल्ड कप में सरफराज खान के भाई ने मचाया कोहराम, ठोका दूसरा शतक

IND vs ENG: टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, पूरी सीरीज से हो सकते हैं बाहर रविंद्र जडेजा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

20 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

20 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

46 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago