Heeramandi First Look On Netflix
Heeramandi First Look On Netflix: बॉलीवुड के जानें माने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस सीरीज का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ाते हुए फिल्म के मेकर्स ने एक्ट्रेसेस का शानदार लुक जारी कर दिया है, जिसमें मनीषा कोइराला,सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी और बाकी एक्ट्रेस का शानदार रॉयल लुक देखने को मिल रहा है.
बता दें हाल ही में हीरामंडी की झलक नेटफ्लिक्स इंडिया पर शेयर की गई है. इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चढ़ा और शरमीन सेगल नजर आ रही हैं. अपकमिंग वेब सीरीज में लार्जर देन लाइफ सेट और खूबसूरत कॉस्ट्यूम और स्टोरी टेलिंग ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. इस फर्स्ट लुक पर सभी फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. साथ ही कई लोगों को इसकी झलक देख गंगूबाई की याद आ गई है.
यह भी पढ़ें : जब बजट को लेकर भड़क गए थे अन्ना, गुस्से में लाल होकर सुनील शेट्टी ने खूब सुनाई थी खरी खोटी
गौरतलब है कि हीरामंडी वेब-सीरीज वेश्याओं और उनके संरक्षकों के एक चमकदार जिले ‘हीरामंडी’ की कल्चरल रियलिटी पर बेस्ड है. 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित, ‘हीरामंडी’ ‘कोठों’ में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति की कहानी को बयां करती है. इस पूरी सीरीज के लिए कहा जा रहा है कि 1,60,000 स्क्वॉयर फीट का सेट लगाया गया था.
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…
Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…
Muskan and Sahil death sentence: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड…
Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…
Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…