खेल

वर्ल्ड कप में भारत को इस गेंदबाज ने किया था परेशान, अब अचानक किया संन्यास का ऐलान

David Willey Retirement: भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड इस बार फिसड्डी साबित हुई है. पिछली बार की वर्ल्ड चैंपियन इस बार सेमीफाइनल तक की जंग में पहुंचने की स्थिति में नहीं है. हालांकि भारत के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने प्रभावित किया था लेकिन अब उस बेहतरीन गेंदबाजी ब्रिगेड में शामिल एक गेंदबाज ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है. बता दें कि ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि डेविड विली है. ये वही डेविड विली हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के किंग यानी विराट कोहली समेत तमाम प्लेयर्स को परेशान किया था.

बता दें कि भारत के खिलाफ मैच में डेविड विली ने एक इतिहास भी बनाया था. डेविड विली की गेंद पर ही विराट कोहली आउट हुए थे. खास बात यह है कि वर्ल्ड कप में पहली बार डेविड विली की वजह से ही विराट कोहली शून्य पर आउट हुए थे. डेविड विली के संन्यास को लेकर बता दें कि विली ने अपना यह ऐलान सोशल मीडिया साइट्स के जरिए किया है. विली को लेकर खबरें हैं कि उन्हें बोर्ड ने केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया है.

यह भा पढ़ें-World Cup: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, कहा- विराट कोहली की तरह मैच नहीं जितवा सकते बाबर आजम

बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 2023-24 के केंद्रीय अनुबंध का ऐलान किया था लेकिन इसमें डेविड विली को जगह नहीं मिली थी. इस बीच अपने इंस्टाग्राम पर विली ने लिखा कि वह कभी यह दिन नहीं देखना चाहते थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने बचपन से ही इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखा था. उन्होंने लिखा कि काफी सोच-विचार के बाद वे इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि वर्ल्ड कप 2023 के खात्मे के बाद वे क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट्स से संन्यास ले लेंगे.

यह भी पढ़ें-मलेशियाई क्रिकेटर ने ध्वस्त किया बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 24 साल की उम्र में बनाए सबसे तेज 2000 रन

विली के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होने इंग्लैंड के लिए 70 वनडे मैच खेले हैं और उनके नाम 94 विकेट हैं. इसके अलावा विली ने वनडे करियर में 4 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/30 का रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

14 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

16 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

44 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago