खेल

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट से एक दिन पहले इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, डेब्यू के बाद बाहर हुए ये खिलाड़ी

India vs England Rajkot Test Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार को राजकोट में खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम ने एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. तीसरे मैच में मेहमान टीम पहली बार अपने दो प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ उतरने जा रही है. इससे पहले खेले गए दोनों टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी थी. हैदराबाद में खेले गए पहले मुकाबले में मार्क वुड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. वहीं विशाखापट्टन टेस्ट में जेम्स एंडरसन की वापसी हुई थी. अब राजकोट में इंग्लैंड की टीम जेम्स एंडरसन और मार्क वुड के साथ उतरेगी.

इंग्लैंड टीम ने घोषित की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने राजकोट टेस्ट के लिए बुधवार को अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इस बार टीम में एक बदलाव किया गया है. विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी शोएब बशीर को एक मैच के बाद ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उनकी जगह पर तेज गेंदबाज मार्क वुड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. राजकोट की पिच को लेकर बताया जाता है कि यहां की पिच स्लो टर्नर हो सकती है. ऐसे में यहां पर दो स्पिन गेंदबाज पर्याप्त हैं. ऐसे में जो रूट टीम के लिए तीसरे स्पिनर की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन.

भारत की प्लेइंग इलेवन पर सस्पेंस

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन अभी सामने नहीं आई है और इसको लेकर कई अटकलें भी लग रही हैं. अब यह देखने वाली बात होगी कि डेब्यू कौन करता है. तीसरे मैच में सरफराज खान का डेब्यू करना तय माना जा रहा है. वहीं रजत पाटीदार को विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद एक मौका और दिया जा सकता है. भारत की गेंदबाजी कॉम्बिनेशन क्या होगा, इस पर भी नजरें होंगी.

टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप.

ये भी पढ़ें-

IVPL 2024, Squad, Streaming: 23 फरवरी से शुरू हो रहा है आईवीपीएल, जानें मैच टाइमिंग, लाइव स्ट्रिमिंग समेत सभी जानकारी

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में राहुल-अय्यर की कमी पूरी करेंगे रविंद्र जडेजा! कोच और कप्तान ने तय की जिम्मेदारी?

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘मोहम्मद पागल रेहान’ से लेकर ‘मूर्ख काली देवी’ तक…इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट देखकर चकरा जाएगा सर

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…

29 minutes ago

चांदी में अचानक आई 5000 रुपये की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता; जल्दी चेक करें आज के ताजा दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट आई है.…

44 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…

1 hour ago

UN में PAK की शर्मनाक हरकत! भारत ने प्रोपेगैंडा को किया ध्वस्त, बोले- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा’

India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…

2 hours ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 126 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…

2 hours ago