क्रिकेटर मोहम्मद शमी
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस साल सिंतबर महीने में बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के बारे में मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टखने की सर्जरी से उबर रहे भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस साल सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं.
मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहे. पिछले महीने हुई टखने की सर्जरी के कारण वह 22 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र से भी बाहर रहेंगे. जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप में भी उनकी भागीदारी की संभावना नहीं है. शमी ने भारत के लिए अपना पिछला मैच एकदिवसीय विश्व कप में खेला था. भारत सितंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा.
बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘मोहम्मद शमी की सर्जरी हो गई है, वह भारत वापस आ गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए शमी की वापसी की संभावना है. वहीं लोकेश राहुल को इंजेक्शन की जरूरत थी, उन्होंने रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) शुरू कर दिया है और एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में हैं.’’ राहुल दाहिने क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशियां) में दर्द की शिकायत के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के आखिरी चार मैच नहीं खेल पाए थे. लंदन में इलाज कराने के बाद उनके आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने की उम्मीद हैं.
यह भी पढ़िए: CAA क्या है, यह किसलिए जरूरी है? देश में इसके विरोध में कौन? सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले क्यों किया लागू?
बीसीसीआई सचिव ने ऋषभ पंत के चोट से उबरने और खेल में वापसी पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा पंत आईपीएल में वापसी के लिए तैयार है। पंत दिसंबर 2022 में एक भीषण कार दुर्घटना के बाद से खेल से दूर है। जय शाह ने कहा, ‘‘वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह अच्छी कीपिंग कर रहा है. हम जल्द ही उसे फिट घोषित कर देंगे. अगर वह टी20 विश्व कप खेल सका तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी. वह हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी हैं.’’
-भारत एक्सप्रेस
फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…
टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…
Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…