Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, सितंबर में होगा मैच

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस साल सिंतबर महीने में बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के बारे में मीडिया को जानकारी दी.

jay shah

क्रिकेटर मोहम्मद शमी

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस साल सिंतबर महीने में बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के बारे में मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टखने की सर्जरी से उबर रहे भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस साल सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं.

टखने में चोट लगने से हुए थे सीरीज से बाहर

मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहे. पिछले महीने हुई टखने की सर्जरी के कारण वह 22 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र से भी बाहर रहेंगे. जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप में भी उनकी भागीदारी की संभावना नहीं है. शमी ने भारत के  लिए  अपना पिछला मैच एकदिवसीय विश्व कप में खेला था. भारत सितंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा.

टेस्ट सीरीज में करेंगे वापसी

बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘मोहम्मद शमी की सर्जरी हो गई है, वह भारत वापस आ गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए शमी की वापसी की संभावना है. वहीं लोकेश राहुल को इंजेक्शन की जरूरत थी, उन्होंने रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) शुरू कर दिया है और एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में हैं.’’ राहुल दाहिने क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशियां) में दर्द की शिकायत के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के आखिरी चार मैच नहीं खेल पाए थे. लंदन में इलाज कराने के बाद उनके आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने की उम्मीद हैं.

यह भी पढ़िए: CAA क्या है, यह किसलिए जरूरी है? देश में इसके विरोध में कौन? सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले क्यों किया लागू?

बीसीसीआई सचिव ने ऋषभ पंत के चोट से उबरने और खेल में वापसी पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा पंत आईपीएल में वापसी के लिए तैयार है। पंत दिसंबर 2022 में एक भीषण कार दुर्घटना के बाद से खेल से दूर है। जय शाह ने कहा, ‘‘वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह अच्छी कीपिंग कर रहा है. हम जल्द ही उसे फिट घोषित कर देंगे. अगर वह टी20 विश्व कप खेल सका तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी. वह हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी हैं.’’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital