Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

FIFA WC: फर्नांडो सैंटोस की ये गलती पड़ी महंगी! हार के बाद मचा हाहाकार… अब हुई विदाई

Fernando Santos quits as Portugal coach: पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कोच फर्नांडो सैंटोस ने अपना पद छोड़ दिया है. गौरतलब है कि पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था. उस मुकाबले में सैंटोस ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बेंच पर बैठा दिया था.

FIFA

Photo- Portugal (@Portugal) / Twitter

Fernando Santos quits as Portugal coach: पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कोच फर्नांडो सैंटोस (Fernando Santos) ने अपने पद से रिजाइन दे दिया है. फीफी 2022 में पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 0-1 की हार मिलने के बाद टीम टू्र्नामेंट से बाहर हो गई थी. इस हार के बाद कोच सबके निशाने पर थे. साथ ही इस मुकाबले में फर्नांडो सैंटोस ने वर्ल्ड के बेस्ट फुटबॉरल क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को स्टार्टिंग-11 से बाहर कर दिया था जिसके बाद वो फैंस के निशाने पर रहे.

हालांकि रोनाल्डो दूसरे हाफ में सब्सटीट्यूट प्लेयर के रूप में मैदान पर जरूर आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ (FPF) ने घोषणा की कि पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सैंटोस ने कतर में फीफा विश्व कप 2022 से अपनी टीम के बाहर होने के बाद इस्तीफा दे दिया है.

रोनाल्डो को बाहर करने वाले कोच की हुई विदाई

सांतोस ने कहा कि पुर्तगाल को कोचिंग देने के अपने ‘जीवन के लक्ष्य’ को पूरा करना ‘सपना सच होने’ जैसा है. जब आप टीम की अगुआई करते हो तो आपको कुछ मुश्किल फैसले लेने होते हैं. यह सामान्य बात है कि हर कोई मेरे द्वारा चुने गए फैसलों से खुश नहीं था लेकिन मैंने जो फैसले लिए, वे हमेशा इस बारे में सोचते थे कि हमारी टीम के लिए सबसे अच्छा क्या होगा.

ये भी पढ़ें: FIFA WC: मेसी vs एम्बाप्पे, दो धुरंधर कौन बनेगा सिकंदर… जानिए कौन किस पर भारी?

पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ का बयान

पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ (एफपीएफ) ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने अनुबंध को समाप्त करने का फैसला किया क्योंकि यह एक नया चक्र शुरू करने का सही समय था. बता दें, सांतोस ने 2014 में पुर्तगाल के कोच का पद संभाला था और अपनी रणनीति की आलोचना के बावजूद 109 मैचों में टीम को कोचिंग दी थी. पुर्तगाल ने 2018-19 में उद्घाटन यूईएफए नेशंस लीग और उनके नेतृत्व में 2016 यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती.

कब होगी नए कोच की नियुक्ति?
एफपीएफ ने यह भी कहा कि उसक बोर्ड अब नए कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा. बता दें कुछ ऐसा नाम जरूर है जो इस रेस में सबसे आगे होंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital