खेल

FIFA World Cup: ब्राजील को हराकर रच दिया इतिहास, फिर भी नॉकआउट में क्यों नहीं पहुंच पाया कैमरून?

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले राउंड का रोमांच फैंस के लिए काफी मजेदार रहा. ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले कांटे की टक्कर के साथ-साथ बड़े उलटफेर वाले भी रहे. कई बड़ी टीमों को उन टीमों से भी हार का सामना करना पड़ा जिसके बारे में फैंस ने कभी नहीं सोचा होगा. पहले राउंड के आखिरी दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ जब पांच बार की चैम्पियन ब्राजील को कैमरून के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, ब्राजील को इस हार से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ क्योंकि वो पहले ही प्री-क्वार्टर फाइलन में पहुंच चुका था.

ब्राजील को हराकर रच दिया इतिहास

कैमरून के लिए ये जीत बेहद खास है क्योंकि कैमरून वर्ल्ड कप के इतिहास में ब्राजील को हराने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया. हालांकि इस शानदार जीत के बाद भी कैमरून का सफर फीफा में यहीं खत्म हो गया और वो अगले राउंड में जगह नहीं बना पाई. देखा जाए तो मौजूदा वर्ल्ड कप में यह पहली बार नहीं हुआ को किसी टीम को उलटफेर का शिकार होना पड़ा हो. ब्राजील से पहले अर्जेंटीना, जर्मनी, बेल्जियम जैसी बड़ी टीमें भी उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं. ब्राजील ने विश्व कप में अफ्रीकी विरोधियों के साथ पिछली सभी सात मुकाबले जीते हैं, जिसमें 1994 में और फिर 2014 में कैमरून को हराया था.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया के हाथों पुर्तगाल की हार से Uruguay का कटा वापसी का टिकट, मैदान पर ही रो पड़े लुइस सुआरेज

नॉकआउट में क्यों नहीं पहुंच पाया कैमरून?

विन्सेंट अबूबकर ने कैमरून को ब्राज़ील पर ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए शानदार गोल दागा. इस गोल का क्रेडिट एकांबी के शानदार क्रास को भी जाता है. लेकिन ये गोल कतर में होने वाले विश्व कप के अगले चरण में अपनी टीम को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त नहीं था, क्योंकि स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को हरा दिया था. शुक्रवार को अंतिम ग्रुप जी गेम में 1-0 की जीत ने कैमरून को एक यादगार जीत के साथ अलविदा कहा, जबकि पहले से ही क्वालिफाई ब्राजील अपने ग्रुप के शीर्ष पर 16 राउंड की ओर बढ़ गया. कैमरून ने अपने ग्रुप में पहले राउंड में अपने सफर का अंत तीसरे स्थान पर  किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

6 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

8 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

12 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

14 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

22 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

27 minutes ago