खेल

FIFA2022: सऊदी अरब ने किया बड़ा उलटफेर, खिताब की दावेदार अर्जेंटीना को 2-1 से हराया, मेसी का गोल न आया काम

फीफा विश्व कप 2022 में तीसरे दिन ही ग्रुप-सी के मैच में बड़ा उलटफेर हो गया. सऊदी अरब ने अर्जेंटीना की टीम को 2-1 से हरा दिया. इस मैच में कप्तान लियोनल मेसी का जादू चला और उन्होने एक गोल भी दागा लेकिन वो टीम के काम नहीं आया. बता दें कि अर्जेंटीना की टीम खिताब का दावेदार भी माना जा रहा था. लेकिन अर्जेंटीना को दुनिया की 49वें नंबर की टीम सऊदी अरब अपने पहले ही मैच में अर्जेंटीना को हराकर इतिहास रच दिया. इससे पहले कभी अर्जींटीना को सऊदी अरब ने नहीं हराया था. वहीं इस मैच में हार मिलने के बाद अर्जींटीना के 36 मैचों से नहीं हारने का रिकॉर्ड भी टूट गया.

मैच में अर्जेंटीना के शुरुआत शानदार हुआ थी क्योंकि लियोनल मेसी ने शानदार गोल कर सऊदी अरब को बैकफुट पर ढ़केल दिया था. लेकिन उसके बाद साऊदी ने शानदार खेल दिखाया. सऊदी अरब ने दूसरे हाफ में आक्रमक खेल दिखाते हुए दो गोल दिए. पहले 48वें मिनट में अल-शाहरानी ने गोल दागा. इसके बाद सलेम अल-दावसारी ने 53वें मिनट में गोल किया. इस मैच में अर्जेंटीना की टीम संघर्ष करती हुई नजर आई लेकिन वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए.

कहां फंसा अर्जेंटीना

मैच में कई अर्जेंटीना के लिए मौका बना था लेकिन वो ज्यादा काम नहीं आए. अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने काफी ज्यादा ऑफसाइड गेम खेला. अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल लोटारो मार्टिनेज ने किया था, लेकिन उसे उसे रेफरी ने ऑफसाइड की वजह से कैंसिल कर दिया. इसी तरह मेसी ने भी अपना दूसरा गोल किया था लेकिन वो ऑफसाइड हो गया और गोल बेकार हो गया. इस पूरे मैच में अर्जेंटीन ऑफसाइड गेम में फंसता हुआ दिखा.

मेसी ने कैसे दागा गोल

मैच में अर्जेंटीना ने अपना पहला गोल मात्र दस मिनट में ही दाग दिया था. ये गोल पेनल्टी के जरिए कप्तान लियोनेल मेसी ने किया था. दरअसल सऊदी अरब के प्लेयर अब्दुल्लाहमिद ने अर्जेंटीनी प्लेयर को रोकने की कोशिश की. जिसकी वजह से वो सऊदी अरब के बॉक्स में गिर गया और फिर  रेफरी ने वीएआर चेक के जरिए अर्जेंटीना को पेनल्टी दे दी. फिर मेसी ने शानदार गोल करके पेनल्टी को कनवर्ट करने में कोई गलती नहीं की.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Railway Alert: त्योहारों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 22 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द और कई का समय बदला; देखें पूरी लिस्ट

Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…

7 minutes ago

“अक्षरा मेरी बच्ची, बाबू और बेटा जैसी…” पवन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या बोले पावर स्टार?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…

38 minutes ago

‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…

40 minutes ago

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

55 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

1 hour ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

1 hour ago