Categories: खेल

Ambati Rayudu ने राजनीति से लिया यू-टर्न, 10 दिन के भीतर बदला फैसला

Ambati Rayudu: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडु ने क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद राजनीति में सक्रिय हुए थे. उन्होंने कुछ समय पहले आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसीपी पार्टी ज्वाइन की थी लेकिन अब उन्होंने यू टर्न लेते हुए इससे अलग होने का फैसला किया है. वह कुछ समय तक राजनीति से अलग रहने का फैसला किया है. एक्स के माध्यम से उन्होंने इसकी जानकारी दी.

अंबाती रायडु ने छोड़ी राजनीति

अंबाती रायडु ने एक्स (ट्वीटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि मैंने वाईएसआरसीपी पार्टी छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से अलग रहने का फैसला किया है. आगे जो भी फैसला लूंगा, सही समय पर सबको अवगत कराउंगा, धन्यवाद.’ हालांकि, उन्होंने पार्टी छोड़ने की कोई वजह नहीं बताई है.

ये भी पढ़ें- ICC T20 World Cup Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानें कब-कब होंगे टीम इंडिया के मैच

इधर, अंबाती रायडु के पोस्ट करने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस कह रहे हैं कि रायडु ने पार्टी का भ्रष्टाचार देखकर यह फैसला किया है.

रायडु ने 28 दिसंबर को ज्वाइन की थी YSRCP

बता दें कि 28 दिसंबर, 2023 को वाईएसआरसीपी के एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें अंबाती रायडु पार्टी में शामिल होते हुए दिख रहे थे. लेकिन दस दिन के भीतर ही रायडु ने अपना फैसला बदल लिया.

क्रिकेट से संन्यास के बाद बदला था फैसला

बता दें कि अंबाती रायडु ने साल 2019 में क्रिकेट से संन्यास लिया था. वर्ल्ड कप 2019 टीम में चयन नहीं होने के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया था. हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्होंने यू टर्न ले लिया और आईपीएल खेलने का फैसला किया. अंबाती रायडु ने भारत के लिए 55 वनडे और 6 टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उनके नाम 1694 और 42 रन दर्ज है. उन्होंने अपने इंटरनेशल करियर के दौरान तीन शतक और दस अर्धशतक जमाए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

2 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

12 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

30 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

41 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

48 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

54 minutes ago