देश

‘हम बाबरी मस्जिद को नहीं भूलेंगे…’, ओवैसी ने उठाए कोर्ट के फैसले पर सवाल, जानें राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर क्या कहा?

Asaduddin Owaisi On Ayodhya Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें जमी हुई हैं. इसके लिए रामनगरी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. अयोध्या को भव्य रूप दिया जा रहा है. मंदिर निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है. हालांकि, सत्तारूढ़ भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को छोड़कर कुछ विपक्षी दलों के नेता भव्य आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं. एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी खासा चिंतित नजर आ रहे हैं.

आज ओवैसी ने अयोध्या और राम मंदिर को लेकर पूछे गए सवालों पर बाबरी मस्जिद का जिक्र छेड़ दिया और बोले कि हम बाबरी मस्जिद को नहीं भूलेंगे. राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ओवैसी ने सख्त लहजे में कहा कि 6 दिसंबर की बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना हमेशा लोगों के जेहन में रहेगी.

ओवैसी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अगर मस्जिद को आप शहीद नहीं करते तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या आता? 6 दिसंबर तो एक फैक्ट है. एआईएमआईएम चीफ ने कहा— “क्या हम चाहेंगे कि दोबारा 6 दिसंबर हो? दूध का जला छाछ को भी फूंक-फूंककर पीता है.”

यह भी पढ़िए: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM मोदी पर हमला— “फोटोग्राफी करते हैं, लक्षद्वीप में जाकर फोटो खिंचवातें हैं, लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं जाते?”

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago