कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!
Ajay Devgan New Movie: अजय देवगन की हिट फिल्म ‘रेड’ का धमाकेदार सीक्वल आने वाला है. फिल्म निर्माताओं ने इसकी पुष्टि कर दी है. निर्माताओं ने ‘रेड’ के सीक्वल का पोस्टर शेयर किया है. 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘रेड’ की जबरदस्त सफलता के बाद अजय देवगन ‘रेड 2’ के लिए निर्देशक राजकुमार गुप्ता के साथ फिर से जुड़े हैं. अभी तक अजय के फैंस उनकी ‘सिंघम अगेन’ का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनकी एक और फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो गया है.
अजय देवगन फिर से आई आर एस ऑफिसर अमे पटनायक के रोल में लौटने जा रहे हैं. जानकारी में सामने आया है कि ‘रेड 2’ भी एक रियल लाइफ पर बेस्ड कहानी होगी. शनिवार से मुंबई में ‘रेड 2’ का शूट शुरू हो चुका है. अजय देवगन, इलियाना डी’क्रूज़, सौरभ शुक्ला और अमित सियाल स्टारर ‘रेड’ की कहानी ने थिएटर्स में दर्शकों को उनकी सीट से चिपककर बैठने पर मजबूर कर दिया था. इसे एक सॉलिड थ्रिलर फिल्म माना जाता है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अजय इस बार किसके घर पर रेड डालने वाले हैं.
अजय देवगन की ‘रेड’ का सीक्वल आने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की शूटिंग आज 6 जनवरी से मुंबई में शुरू हो गई है और इसे बड़े पैमाने पर मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शूट किया जाएगा. ‘रेड 2’ का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने अपने बैनर टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियो के तहत किया है.
जानकारी बताती है कि फिल्म का शूट मुंबई में शुरू हुआ है लेकिन इसके हिस्से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की कई लोकेशंस पर शूट किए जाएंगे. इस बार ही फिल्म को राज कुमार गुप्ता ही डायरेक्ट कर रहे हैं. मेकर्स ने अभी से रिलीज के लिए डेट भी पक्की कर ली है और ‘रेड 2’ 15 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…