Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, मेट्रो से जुड़ा है डिजाइन

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नई जर्सी की तस्वीर पोस्ट की है.

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी(फोटो- स्क्रीनग्रैब)

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 22 मार्च से टूर्नामेंट का आयोजन होगा, इसके पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स की भिड़ंत होगी. सभी टीमों ने आगामी सीजन को लेकर ट्रेनिंग शुरू कर दी है. वहीं कुछ फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए जर्सी का भी अनावरन कर दिया है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स का भी नाम जुड़ गया है.

दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी की झलक

दिल्ली कैपिटल्स ने नए सीजन के लिए अपनी जर्सी की झलक फैंस के साथ साझा किया है. दिल्ली ने सोशल मीडिया के जरिए जर्सी की फोटो साझा की है. डीसी की यह जर्सी लाला और नीले रंग में हैं, छाती की बाईं ओर ऊपर की ओर दिल्ली कैपिटल्स का लोगो है. वहीं, नीचे की ओर जर्सी पर मेट्रो लाइन्स का डिजाइन बना हुआ है, जो दिल्ली के नक्शे को दर्शाता है.

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

दिल्ली ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसके कैप्शन में लिखा है, बिल्कुल नई PUMA x दिल्ली कैपिटल्स पुरुषों की जर्सी दिल्ली की दो जीवन रेखाओं – ऐतिहासिक शहर मानचित्र और प्रतिष्ठित मेट्रो लाइन के माध्यम से दिल्ली की विरासत और नवीनता को एक साथ जोड़ती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PUMA India (@pumaindia)

एक भी टाइटल नहीं जीत सकी है दिल्ली

बता दें कि दिल्ली की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन से इस टूर्नामेंट का हिस्सा रही है लेकिन अभी तक एक भी बार टीम ने टाइटल को अपने नाम नहीं कर पाई है. हालांकि, साल 2020 में टीम फाइनल तक पहुंची थे लेकिन फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली थी. अब इस सीजन में ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम मैदान पर उतरेगी. पंत 14 महीने बाद पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे. दिल्ली कैपिटल्स 17वें सीजन का पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेलेगी.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024 में विराट कोहली तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड! एक फिफ्टी लगाते ही बनेंगे नंबर वन

IPL 2024 के दूसरे फेज के मैचों का आयोजन कहां होगा? चेयरमैन अरुण धूमल ने कही ये बात

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital