खेल

Lucknow News: लखनऊ की सबसे बड़ी क्रिकेट चैंपियनशिप “सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग” का ग्रैंड फिनाले आज, शामिल होंगी बड़ी हस्तियां

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के खिलाड़ियों को खेल के अवसर प्रदान करने और उनको प्रोत्साहित व सम्मानित करने के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा “सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग” (Sarojininagar Sports League) का आयोजन कराया जा रहा है. इस क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 24 मई यानी आज खेला जाएगा. बता दें कि टूर्नामेंट के भव्य समापन समारोह का आयोजन आज शाम 4 बजे जय जगत पार्क कानपुर रोड में रखा गया है. इसको लेकर यहां तैयारी पूरी हो चुकी है.

लखनऊ का सरोजनीनगर अब न केवल जनपद बल्कि प्रदेश में नए खेल गंतव्य के रूप में स्थापित हो रहा है. इसका पूरा श्रेय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की अथक मेहनत और प्रयास को जाता है. वह लगातार सरोजनीनगर के खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा व संसाधन मुहैया कराने में जुटे हुए हैं. इसके साथ ही वह खिलाड़ियों को सम्मानित कर लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं ताकि खिलाड़ियों में और आगे बढ़ने की जिज्ञासा लगातार फलती-फूलती रहे. वहीं, सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के माध्यम से राजेश्वर सिंह खेल प्रतिभाओं के कौशल को नई दिशा भी प्रदान कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: महंत नृत्य गोपाल दास के 85वें जन्मोत्सव पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बाबा रामदेव के साथ पधारेंगे कई दिग्गज

इनके बीच होगा कड़ा मुकाबला

पिछले 47 दिनों से चल रही इस टी-10 चैंपियनशिप में अब तक 188 मैच खेले गए हैं. 200 टीमों के बीच मुकाबला हुआ है. इसमें 3500 युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल का जौहर दिखाया है. इसमें पहला मुकाबला अंडर-25 ग्रामीण के गौरी क्रिकेट यूथ क्लब और बेहटा क्रिकेट यूथ क्लब के बीच होगा. दूसरा मुकाबला अंडर-25 शहरी महाकाल 11 और लखनऊ नवाब हिंदनगर, तीसरा मुकाबला अंडर-19 में आदर्श इंडिया मांटेसरी और पीबीएसएन इंटर कॉलेज के बीच खेला जाएगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला अंडर-25 ग्रामीण की विजेता टीम और अंडर-25 शहरी की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा.

विजेता टीम को दिए जाएंगे 50 हजार रुपए

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश अताउर रहमान मसूदी, मेयर सुषमा खर्कवाल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल उपस्थित होंगे. इसमें विजेता टीम को 50 और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago