ICC: भारत सहित कई देशों की महिला क्रिकेटर्स
ICC: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल(आईसीसी) ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. आईसीसी ने घोषणा की है कि अब पुरुष खिलाड़ियों की तरह महिला खिलाड़ियों को भी समान प्राइज मनी दी जाएगी. यह ऐलान किक्रेट के सभी टूर्नामेंट के लिए किया गया है. वहीं, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने आईसीसी के द्वारा लिए गए इस निर्णय की प्रशंसा की है. उन्होंने ट्वीट कर आईसीसी के इस फैसले पर खुशी जताई है. इस फैसले की घोषणा आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने की.
बता दें कि 13 जुलाई दिन गुरुवार को आईसीसी की एक बैठक साउथ अफ्रीका में हुई. साउथ अफ्रीका के डरबन में आयोजित इस वार्षिक बैठक में आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट में पुरुष और महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अब समान रूप से प्राइज मनी दी जाएगी. उन्होंने कहा,”इस फैसले से मुझे बेहद खुशी हुई है. यह हमारे खेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण समय है.”
आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा,”हम महिला क्रिकेट को मजबूत करने के लिए 2017 के बाद से ही काम कर रहे थे. हर साल महिलाओं के टूर्नामेंट में हमने लगातार प्राइज मनी को बढ़ाया ताकि समान वेतन की ओर चल सकें.” उन्होंने आगे कहा,”अब से आईसीसी महिला विश्व कप और पुरुष विश्व कप जीतने पर दोनों को समान ही प्राइज मनी मिलेगी. टी20 विश्व कप और अंडर-19 के लिए भी यही बात लागू होगी.”
आईसीसी के फैसले पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खुशी जताई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा,”मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि लैंगिक समानता और समावेशिता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. यह प्राइज मनी आईसीसी के सभी टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान होंगे. हम साथ मिलकर बढ़ते हैं. मैं इस महत्वपूर्ण प्रयास को हासिल करने में मदद करने के लिए साथी बोर्ड सदस्यों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. आइए ऐसे भविष्य की दिशा में काम करें जहां क्रिकेट दुनिया भर में फलता-फूलता रहे.”
-भारत एक्सप्रेस
नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को ऐतिहासिक करार देते…
Vicky Kaushal Katrina Kaif Son Vihaan: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली के खास…
Sonia Gandhi Diwali Celebration: सोनिया गांधी ने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…
Diwali 2026 Puja Diya Rules: 8 नवंबर को मनाए जाने वाले दीपोत्सव पर लक्ष्मी पूजन…