आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं. यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है. अफगान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने इंग्लैंड को 326 रनों का लक्ष्य दिया.
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया. उन्होंने 146 गेंदों पर 177 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 12 चौके शामिल थे.
उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई (41), कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (40) और मोहम्मद नबी (40) ने भी अहम योगदान दिया. अफगानिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके. लियाम लिविंगस्टोन ने 2 विकेट लिए, जबकि जेमी ओवर्टन और आदिल राशिद को 1-1 सफलता मिली.
अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जोफ्रा आर्चर ने पांचवें ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (7) और सादिकुल्लाह अटल (0) को आउट कर इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद रहमत शाह (4) भी जल्दी पवेलियन लौट गए.
जब टीम मुश्किल में थी, तब इब्राहिम जादरान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 103 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला. शाहिदी को आदिल राशिद ने बोल्ड कर दिया, लेकिन जादरान ने अपनी पारी जारी रखी और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
अफगानिस्तान और इंग्लैंड पिछली बार वनडे वर्ल्ड कप में भिड़े थे, जहां अफगानिस्तान ने दिल्ली में इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया था. इस बार भी अफगान टीम उसी आत्मविश्वास के साथ खेल रही है.
इंग्लैंड को अभी दो मैच खेलने हैं – एक अफगानिस्तान के खिलाफ और दूसरा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ. यदि इंग्लैंड दोनों मैच जीतता है, तो वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा और ऑस्ट्रेलिया भी क्वालिफाई कर लेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका बाहर हो जाएगी.
वहीं, अफगानिस्तान को भी दो मुकाबले खेलने हैं – इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ. अगर अफगानिस्तान दोनों मैच जीतता है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. इस स्थिति में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका आगे बढ़ेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, इस मैच में 51% बारिश की संभावना है. पिच पर हल्की घास है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. मैदान की बाउंड्री ऑफ साइड में 67 मीटर, लेग साइड में 70 मीटर और सीधी 76 मीटर है. पिछले कुछ मैचों में यहां 300+ का औसत स्कोर रहा है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए यह पिच मददगार है.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, मार्क वुड.
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सादिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी.
-भारत एक्सप्रेस
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…
देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…
Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…
Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…