सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दिया है, जिसमें केंद्र सरकार को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित एक मरीज को 50 लाख रुपये की सीमा से ऊपर 18 लाख रुपये मूल्य की अतिरिक्त दवाइयां प्रदान करने का निर्देश दिया गया था. सीजेआई संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने केंद्र सरकार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
कोर्ट 17 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले सप्ताह में अगली सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने पक्षकारों से कहा कि वे इन दवाओं का निर्माण करने वाली कंपनी से संपर्क करने की कोशिश करें, ताकि उक्त बीमारी से पीड़ित रोगियों का उपचार हो सके.
प्रतिवादियों के वकील ने कोर्ट को बताया कि पाकिस्तान और चीन ने दुर्भल बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की कीमत कम करने के लिए बातचीत की. सीजेआई ने पक्षों से संबंधित दवा निर्माण कंपनी से सीधे बातचीत करने की संभावना तलाशने को कहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर 2024 के दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दिया है, जिसमें दुर्लभ बीमारियों के ईलाज के लिए 50 लाख रुपये की सीमा को हटाने का निर्देश दिया गया था और इसे लचीला बताया था. स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी एक जेनेटिक डिसऑर्डर हैं, जो नर्वस सिस्टम और मांसपेशियों को बुरी तरह प्रभावित करता है. यह एक दुर्लभ बीमारी है. यह जिंदा पैदा होने वाले 10000 नवजात बच्चों में से किसी एक में पाया जाता है.
टाइप 1 SMA सबसे गंभीर माना जाता है, जो जन्म के शुरुआती कुछ महीनों में सामने आने लगती है. टाइप 1 SMA वाले शिशुओं में मांसपेशियों का कमजोर होना, सांस लेने, निगलने और दिमाग से जुड़ी परेशानियों के रूप में लक्षण नजर आ सकते है. SMA की जल्दी पहचान, समय पर उपचार के लिए महत्वपूर्ण है. जिससे जल्द और पॉजिटिव परिणाम देखने को मिल सकते है.
ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर समुद्र तट पर सौराष्ट्र ट्रस्ट द्वारा 3500 से अधिक भक्तों का पार्थिवेश्वर शिवलिंग महापूजन
भारत एक्सप्रेस
Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…
झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…