खेल

World Cup 2023 PAK vs NED: पाकिस्तान की टीम 286 रन पर ढेर, BAS DE LEEDE ने झटके 4 विकेट

World Cup 2023 PAK vs NED : विश्व कप 2023 संस्करण का दूसरा मैच आज यानी 6 अक्टूबर को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में नीदरलैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का लिया. पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 286 रन पर ऑल आउट हो गई.  पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने 68-68 रन की पारी खेली.

पाकिस्तान की धीमी शुरुआत

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत धीमी हुई. चौथे ओवर में टीम को पहला झटका लगा. जब 15 रन के स्कोर पर फखर जमान आउट हो गए. वे 12 बनाकर लोगन वैन बीक की गेंद पर कैच आउट हो गए. पाकिस्तान की टीम को 34 रन के स्कोर पर दूसरा झटका कप्तान बाबर आजम के रूप में लगा. वो पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बाबर को कॉलिन एकरमैन ने आउट किया. इसके बाद 38 रन के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका इमाम उल हक के रूप में लगा. वे 15 रन बनाकर आउट हुए.

दस ओवर के भीतर तीन विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने पाकिस्तानी पारी को संभाला. दोनों ने टीम को अच्छी स्थिति में ला दिया और दोनों बल्लेबाज ने अपना फिप्टी पूरा किया. 29वें ओवर में पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा, जब 68 रन बनाकर सऊद शकील आर्यन दत्ता की गेंद पर कैच आउट हो गए.

32वें ओवर में अर्धशतक बनाकर खेल रहे मोहम्मद रिजवान भी 68 रन बनाकर आउट हो गए. फिलहाल मैदान पर इफ्तखार अहमद और मोहम्मद नवाज खेल रहे हैं. इफ्तखार अहमद ने 9 रन, मोहम्मद नवाज ने 43 गेंद में 39 रन, शादाब खान ने 34 गेंद में 32 रन, हारिस रउफ ने 14 गेंद में 16 रन बनाए. नीदरलैंड के वास डी लीडे ने सर्वाधिक चार विकेट झटके.

ये भी पढ़ें- ICC World Cup 2023 PAK vs NED: हैदराबाद में आज भिड़ेंगी पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), साउद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ.

नीदरलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, कॉलिन ऐकरमैन, बास डीलीडे, एन अनिल तेजा, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साकिब जुल्फिकार, लोगन वैन बीक, रुलॉफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन.

Vikash Jha

Recent Posts

मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का आगाज: सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…

6 hours ago

लापरवाही बनी काल! यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से 9 मौतें

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…

7 hours ago

दलबदल का खेल: चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों-विधायकों ने पार्टियां बदलीं — जानिए किस राज्य में हुआ सबसे बड़ा परिवर्तन

एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…

7 hours ago

60 का दूल्हा, 23 की दुल्हन… तानों की परवाह किए बिना पिंकू संग वर्षा ने लिए सात फेरे

बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…

7 hours ago

रिटायर्ड जजों की सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- केंद्र से बनाई जाए राष्ट्रीय नीति

सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…

7 hours ago

चिता की आग और मोक्ष की नगरी, क्या आपने देखी है बनारस की इस दुनिया की असली तस्वीर?

बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…

8 hours ago