वर्ल्ड कप की सभी टीमों के कप्तान
ICC Captains Day: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप चार साल में एक बार आयोजित होता है. विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में लगभग 12 साल बाद हो रहा है. इससे पहले साल 2011 में भारत विश्व कप की मेजबानी की थी और खिताब भी अपने नाम किया था. भारत के लिहाज से इस बार का विश्व कप काफी अहम माना जा रहा है. इस बार दुनिया की 10 ताकतवर टीमें हिस्सा ले रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इंडियन टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछली बार की चैंपियन इंग्लैंड और उप विजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. गुरुवार को दोपहर दो बजे से मैच शुरु हो जाएगा. अब हम यहां बताएंगे कि मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगा या नहीं. यहां बताते चलें कि किसी भी टूर्नामेंट के आयोजन से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाती है. भारत में भी टूर्नामेंट के आयोजन से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाती है लेकिन इस बार फैंस को ओपनिंग सेरेमनी का आनंद नहीं मिलने वाला है. एक खेल वेबसाइट के मुताबिक बीसीसीआई की ओर से क्रिकेट विश्व कप से पहले कोई भी सेरेमनी आयोजित नहीं की जा रही है. हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2023: घर बैठे TV, मोबाइल और रेडियो से कैसे देखें और सुनें मैचों का प्रसारण?
भारत में क्रिकेट को एकता के रूप में देखा जाता है. इसके फैंस करोडों में हैं. क्रिकेट मैच को लोग बड़े आनंद से देखते और सुनते हैं. हर बार बड़े इवेंट से पहले ओपनिंग सेरेमनी होता है, जिसमें कई सितारे अपनी परफॉर्मेंस देते हैं लेकिन इस बार विश्व कप से पहले कोई भी आयोजन नहीं होने जा रहा है. आज भी आयोजन होना था लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है.
मैच से पहले जुटेंगे सभी टीम के कप्तान
क्रिकेट विश्व कप के शुरू होने से पहले कैप्टन्स डे के लिए सभी टीमों के कप्तान अहमदाबाद में जुटने वाले हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी इसमें जुड़ेंगे. वहीं बात करें भारत के मैच की तो भारत अपने अभियान की शुरूआत आठ अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम से करेगी. जहां भारत के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम होंगी. क्रिकेट फैंस भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Donald Trump Security Threat: व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी चोरी की गाड़ी के…
Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…