सूर्यकुमार यादव (सोर्स- बीसीसीआई)
ICC T20 Team of The Year: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार को साल 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए अपनी टीम ऑफ द ईयर चुनी है. आईसीसी ने इस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को दी है. वहीं सूर्यकुमार यादव के अलावा तीन अन्य भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. भारत के अलावा जिम्बाब्वे के दो खिलाड़ी को इस टीम में जगह मिली है. इसके अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और यूगांडा के एक-एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है.
सबसे खास बात ये है कि आईसीसी के टीम ऑफ द ईयर में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के एक भी खिलाड़ी को इस टीम में जगह नहीं मिली है. प्लेइंग 11 में जिन खिलाड़ियों को जगह मिली है, उसमें सूर्यकुमार समेत दो बल्लेबाज शामिल हैं. वहीं एक स्पिन और एक तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. इस साल जून महीने में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. यह चारों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों ने शुरु की तैयारी
यशस्वी जायसवाल (भारत), फिल साल्ट (इंग्लैंड), निकोलस पूरन (विकेटकीपर, वेस्टइंडीज), सूर्यकुमार यादव (कप्तान, भारत), मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), अल्पेश रामजानी (यूगांडा), मार्क अडेयर (आयरलैंड), रवि बिश्नोई (भारत), रिचर्ड नागारवा (जिम्बाब्वे), अर्शदीप सिंह (भारत).
आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को टीम ऑफ द ईयर का कप्तान चुना है. वह हाल ही में भारत के लिए कप्तानी करते दिखे थे. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था. उनकी अगुवाई में भारत ने सीरीज अपने नाम किया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज जितने के बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर भी टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव की दी गई थी.
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में ड्रामा और रोमांच बढ़ाने के लिए…
Rahul Gandhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान पर BJP…
JNU Professor Sacked: छात्राओं से अश्लील सवाल पूछने और देर रात घर पर वाइवा लेने…
US Russia Oil Deal: ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दावा किया कि पुतिन…
मध्य अमेरिका के पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने अफरा-तहरी मचा…
Bihar News: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए…