खेल

IND vs ENG: हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, खिलाड़ियों ने शुरु की तैयारी

India vs England Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है. पहला मुकाबला 25-29 जनवरी के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा. इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है. इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत पहुंच चुकी है और उनकी भी तैयारी चल रही है. इस बीच टीम इंडिया के भी कुछ खिलाड़ी हैदराबाद पहुंच तैयारी में जुट गए हैं. कई खिलाड़ी अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हैं. हालांकि, विराट कोहली पहले दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं.

हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया

विराट कोहली निजी कारणों के चलते पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. उनके अलावा पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल सभी खिलाड़ी शनिवार को हैदराबाद पहुंच चुके हैं. जानकारी के मुताबिक कई खिलाड़ियों ने नेट पर प्रैक्टिस भी किया है. जानकारी के मुाताबिक टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ तो नहीं दिखे लेकिन वे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पहुंचे और कुछ देर बल्लेबाजी का अभ्यास किया. कई खिलाड़ी अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए. शाम तक उनके लौटने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मैच से बाहर, इस वजह से हुए बाहर

पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप के तहत होगी, इसलिए ये सीरीज काफी खास होने वाली है. भारतीय टीम बीच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर जीत के बाद कंगारू टीम नंबर एक पर पहुंच गई. इस समय भारत पॉइंट्स टेबल में नंबर दो पर है.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट

इंग्लैंड की हालत और ज्यादा खराब है. इंग्लैंड इस समय पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है. 25 जनवरी से एक ओर जहां भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी, वहीं दूसरी और ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भी इसी दिन से खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

3 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

8 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

22 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

25 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

37 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

43 minutes ago