मनोरंजन

‘यह ऐतिहासिक है…अब मैं हर साल आऊंगा’, राम मंदिर के उद्घाटन पर अयोध्‍या में बोले रजनीकांत- बहुत भाग्यशाली हूं

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम नगरी अयोध्‍या में पुर्नस्‍थापित राम जन्‍मभूमि के गर्भगृह में आज रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा हो गई. इस अवसर पर देशभर से फिल्‍मी सितारे भी अयोध्‍या दर्शन करने पहुंचे. अभिनेता रजनीकांत ने भी राम मंदिर उद्घाटन में हिस्‍सा लिया. इसके बाद उन्‍होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा- ‘यह ऐतिहासिक अवसर था…अब मैं यहां हर साल आऊंगा.’

अभिनेता रजनीकांत ने अयोध्‍या से वापसी के दौरान मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्‍होंने प्राण-प्रतिष्‍ठा आयोजन के बारे में कहा कि “बहुत बढ़िया था…यह बहुत ऐतिहासिक कार्यक्रम था और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि इस अवसर पर मैं यहां उपस्थित रहा…मैं हर साल यहां आऊंगा…”

अयोध्या में अभिनेता राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी भी आए. रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के समारोह पर राम चरण ने कहा, “…शानदार, यह बहुत सुंदर था…इसे देखना हर किसी के लिए सम्मान की बात है.”

यह भी पढिए- ऐसे हुई रामलला के मूर्तरूप की प्राण-प्रतिष्‍ठा…तस्‍वीरों में देखिए PM मोदी, CM योगी और रामजन्‍मभूमि के पुजारी का अनुष्‍ठान

‘प्रभु राम ने भावुक कर दिया…उनकी छवि बहुत प्यारी है’

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अयोध्या में कहा, “प्रभु श्री राम ने भावुक कर दिया…उनकी छवि बहुत प्यारी है.” बता दें कि विवेक ओबेरॉय वही अभिनेता हैं, जिन्‍होंने पीएम मोदी पर बायोपिक मूवी बनाई थी. विवेक ओबेरॉय आज राम मंदिर के दर्शन करने आए.

यह भी पढि़ए: स्‍वर्ग-सा सुंदर राम मंदिर! 500 बरसों का इंतजार खत्‍म, गर्भगृह में विराजे रामलला, 22 तस्‍वीरों से कीजिए दर्शन

’21 पीढ़ियों की प्रतीक्षा, उनकी तपस्या आज साकार हुई’

लोक गायिका और पद्म पुरस्कार विजेता मालिनी अवस्थी ने अयोध्या में कहा, “21 पीढ़ियों की प्रतीक्षा, उनकी तपस्या और उनकी प्रार्थनाएं आज साकार हुई हैं. सब कुछ दिव्य है….इस आनंद की वर्षा का मन में भाव बहुत दिनों तक रहेगा.”

यह भी पढिए- ‘आज हमारे राम आ गए…’, प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद PM मोदी की स्‍पीच, बोले- हजार साल बाद भी लोग इस पल की चर्चा करेंगे

अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने अयोध्या में कहा, “इससे बड़ी ईश्वर की कृपा क्या हो सकती है कि आज ही प्राण प्रतिष्ठा हुई और आज ही दर्शन हो गए. आज प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मैं यहां उपस्थित था…प्रधानमंत्री मोदी ने अद्भुत संदेश दिया कि यह ऊर्जा का एक नया संचार है.”

यह भी पढिए- राम मंदिर उद्घाटन के बाद PM मोदी का संकल्‍प- 1 करोड़ घरों पर सोलर सिस्‍टम लगाएगी सरकार, सूर्य से रात में भी रोशन होगा देश

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक क्षण है, मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. हर किसी को यहां आना चाहिए.”

यह भी पढि़ए- जहां भगवान राम ने किया था समुद्र पर बाण संधान, वहीं पहुंचे PM मोदी, पूजा करने से पहले लगाई डुबकी VIDEO

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

4 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

9 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

22 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

26 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

37 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

44 minutes ago