खेल

टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए समर्पित राशि जारी कर सकती है ICC

आईसीसी बिग थ्री (तीन बड़े क्रिकेट बोर्ड) के इतर अन्य क्रिकेट बोर्ड के लिए 2025 से एक समर्पित राशि जारी कर सकती है. इसका उद्देश्य टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देना है और इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि अन्य बोर्ड आकर्षक फ्रेंचाइजी लीग से प्रतिस्पर्धा करने के साथ साथ अपने लिए एक टैलेंट पूल का निर्माण कर सकें.

मुख्य रूप से इसकी पहल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अध्यक्ष मार्क बेयर्ड ने की थी, जिसका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी समर्थन किया था. इस पहल का उद्देश्य यह भी है कि इससे तमाम बोर्ड के खिलाड़ियों के लिए संतोषजनक मैच फीस सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रीय कोष का निर्माण किया जा सकेगा. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल क्रिसमस तक इस प्रस्ताव को अनुमति मिल जाएगी और अगले वर्ष से इस पर अमल भी कर लिया जाएगा.

इससे न सिर्फ अधिक राशि के लिए टेस्ट क्रिकेट के बजाय छोटे प्रारूप का रुख करने वाले खिलाड़ियों के लिए टेस्ट क्रिकेट आकर्षण का एक केंद्र बनेगा बल्कि यह कम धन राशि वाले क्रिकेट बोर्ड को भी वित्तीय लाभ पहुंचाएगा. भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को छोड़कर टेस्ट खेलने वाले अन्य नौ देशों को बतौर मेजबान और मेहमान को भी लाल गेंद क्रिकेट खेलने के दौरान नुकसान उठाना पड़ता है. इसी गर्मियों की शुरुआत में क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्लूआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने बताया था कि साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे में बोर्ड को कुल 20 लाख अमेरिकी डॉलर का खर्च आया.

2023 में ही ईसीबी कैरिबियाई धरती पर अतिरिक्त तीन टी20 खेलने के लिए राजी हो गई थी जो कि वित्तीय लाभ के दृष्टिकोण से अधिक फायदेमंद था. पिछले महीने ही इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला के एवज में ईसीबी वेस्टइंडीज को अपने घर पर अंडर-19 दौरे की सुविधा भी मुहैया कराने वाला है.

क्रिकेट बोर्ड को जारी की जाने वाली समर्पित राशि डेढ़ करोड़ अमेरिकी डॉलर के आसपास हो सकती है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई के सचिव जय शाह और ईसीबी के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन का समर्थन इस प्रस्ताव को हासिल है. हालांकि इसकी चर्चा अभी शुरुआती स्तर पर ही है और अब तक आईसीसी द्वारा बोर्ड या कार्यकारी समिति के स्तर पर इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें- शिखर धवन के संन्यास पर रोहित शर्मा ने कहा, ‘आपने हमेशा दूसरे छोर से मेरा काम आसान किया’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

5 minutes ago

नक्सलियों से जंग में गंवा दिया था पैर! अब एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

पूर्व CRPF CoBRA कमांडो तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी के साथ…

6 minutes ago

‘इलाज कराने आए थे, जान बचाकर भागे!’ महोबा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो खूंखार सांड, सहम गए मरीज

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड, मरीजों में…

17 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने रेत पर उकेरा प्यार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश…

18 minutes ago

ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर की संपत्ति में हिस्सा? जानिए क्या हैं महिलाओं के कानूनी अधिकार

महाराष्ट्र की यूसीसी समिति लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों पर जनता की…

28 minutes ago