देश

Lakhpati Didi Sammelan: PM मोदी ने महिलाओं को दी हजारों करोड़ की सौगात, मिला नारी शक्ति का आशीर्वाद

Lakhpati Didi Sammelan In Jalgaon Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल हुए. वहां उन्होंने स्व-सहायता समूहों को 5 हजार करोड़ रुपये का लोन जारी किया. साथ ही 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट भी दिया. इस दौरान वहां हजारों महिलाएं उपस्थित थीं. पीएम मोदी ने नारी शक्ति की सराहना की.

जलगांव में पीएम मोदी ने देशभर में हो रही रेप की घटनाओं पर भी चिंता जताई. कोलकाता में महिला डॉक्टर, बदलापुर में बच्चियों के यौन शोषण समेत देशभर में हो रही घटनाओं का बिना नाम लिए उन्होंने कहा- ‘आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ा और गुस्से को समझ रहा है.’

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कुछ इस तरह पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया.

‘हमारी योजना से लाखों बहनें लखपति बन सकेंगी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलगांव में कहा— ‘आज यहां लखपति दीदी का महासम्मेलन हो रहा है. मेरी सभी लाड़की बहन यहां बड़ी संख्या में आई हैं. यहां से देशभर की सखियों के लिए राशि जारी की गई है. जो पैसा जारी किया गया है, उस पैसे से लाखों बहनों को लखपति बनाने में मदद मिलेगी.’

लखपति दीदी कार्यक्रम के दौरान मंच पर पीएम मोदी के साथ अन्य नेता मौजूद रहे.

‘पोलैंड की राजधानी में मुझे महाराष्ट्र के दर्शन हुए’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आप सभी में मुझे महाराष्ट्र की गौरवशाली संस्कृति के दर्शन होते हैं. महाराष्ट्र के संस्कार दुनिया भर में फैले हैं. मैं हाल ही यूरोप के देश पोलैंड से लौटा हूं. वहां भी मुझे महाराष्ट्र के दर्शन हुए. पोलैंड के लोग महाराष्ट्र के लोगों का बहुत सम्मान करते हैं. यहां बैठकर आप इसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं. वहां की राजधानी में एक कोल्हापुर मेमोरियल है. वहां के लोगों ने कोल्हापुर के लोगों की सेवा के लिए इसे बनाया है.’

लखपति दीदी कार्यक्रम में हजारों महिलाएं पहुंचीं

हमें महाराष्ट्र का नाम दुनिया में और ऊंचा करना है: PM

पीएम ने लखपति दीदी के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा— ‘आप में से कुछ लोगों को पता होगा दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड की हजारों माताओं और बच्चों को कोल्हापुर के राज परिवार ने शरण दी थी. जब वहां मैं महाराष्ट्र के लोगों की प्रशंसा सुन रहा था तो मेरा माथा गर्व से ऊंचा हो रहा था. हमें ऐसे ही महाराष्ट्र का विकास करके राज्य का नाम पूरी दुनिया में और ऊंचा करना है.’

जलगांव में पीएम मोदी का संबोधन सुनती हजारों महिलाएं

2,500 करोड़ का फंड और 5,000 करोड़ का लोन जारी

पीएम मोदी ने लखपति दीदी सम्मेलन में 2,500 करोड़ रुपए का एक रिवॉल्विंग फंड भी जारी किया. इससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा. इसके अलावा उन्होंने 5,000 करोड़ रुपये का बैंक लोन भी जारी किया, जिससे 2.35 लाख स्वयं सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को फायदा होगा.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

31 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago